{"_id":"8020e3612c1f7ba32d7e4cae3e5af2fc","slug":"helmet-is-must-even-in-car-driving-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार में भी लगाएं हेल्मेट, नहीं तो हो जाएगा चालान!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में भी लगाएं हेल्मेट, नहीं तो हो जाएगा चालान!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 25 Jan 2015 09:23 PM IST
विज्ञापन
अगर आप सोचते हैं कि कार में हेल्मेट की जरूरत नहीं होती तो आप गलत हैं। कम से कम लखनऊ में तो आपकी सोच गलत साबित होगी। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि लखनऊ के धवल रस्तोगी के साथ ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
वह कार से जा रहे थे कि मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास एसआई शशिकांत चौहान के नेतृत्व में चेकिंग चल रही थी। जिसमें धवल का चालान हो गया।
चालान का कारण यह बताया गया कि उन्होंने हेल्मेट नहीं पहना था। जब उन्होंने आपित्ति की तो ट्रैफिक पुलिस ने अपनी गलती सुधार ली।
धवल चालान से नहीं बच सके। उन्हें जो स्लिप मिली उसके अनुसार उनके कार के शीशे में काली फिल्म होने के कारण चालान हुआ।
दरअसल ये हुआ था
इस पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के एसओ अभिनव सिंह पुण्डरीक सफाई देते हुए कहते हैं कि चेकिंग के दौरान गहरे काली फिल्म वाली कार रोकी गई। भीड़ में ट्रैफिक पुलिस मैन ने गलती से हेल्मेट न होना, चालान का कारण लिख दिया, लेकिन जब उसकी नजर वाहन पर पड़ी तो उसने स्लिप पर काट दिया और अपने हस्ताक्षर कर दिए।