फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hello... I am speaking the Chief Minister's OSD... Will do this work

हेलो... मुख्यमंत्री जी का ओएसडी बोल रहा हूं... यह काम कर दीजिएगा

Wed, 18 Aug 2021 08:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 18 Aug 2021 08:44 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली रत्नेश सिंह के मुताबिक, मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी अभिषेक कौशिक के नाम से एक युवक सरकारी अफसरों को कॉल कर ठेकेदारों व अन्य लोगों के काम करने को कहता है। साथ ही काम दिलाने के नाम पर वसूली कर रहा है।

विज्ञापन
Hello... I am speaking the Chief Minister's OSD... Will do this work
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेलो... मैं माननीय मुख्यमंत्रीजी का विशेष कार्याधिकारी अभिषेक कौशिक बोल रहा हूं...। यह काम कर दीजिएगा। यह कॉल 13 जुलाई की शाम 5.36 बजे सीयूजी सीरीज के नंबर (9454419789) से पीडब्ल्यूडी के सचिव समीर वर्मा के नंबर (8601888888) पर कॉल की गई। कॉलर एक जालसाज था। उसने ठेकेदार के काम के लिए दबाव बनाया। जब इसकी जानकारी मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी अभिषेक कौशिक को हुई तो उन्होंने एसीपी क्राइम ब्रांच को दी। इस मामले में सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया। बुधवार को एक आरोपी को दबोच लिया गया है। आरोपी की पहचान सीतापुर के उमरी शादीपुर निवासी कुंवर नीरज चौधरी के रूप में हुई।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली रत्नेश सिंह के मुताबिक, मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी अभिषेक कौशिक के नाम से एक युवक सरकारी अफसरों को कॉल कर ठेकेदारों व अन्य लोगों के काम करने को कहता है। साथ ही काम दिलाने के नाम पर वसूली कर रहा है। जालसाज ने 13 जुलाई को सचिव लोक निर्माण विभाग समीर वर्मा को कॉल कर एक ठेकेदार के काम के लिए दबाव बनाना शुरू किया। बातचीत के तरीके से सचिव को संदेह हुआ और उन्होंने इसकी जानकारी मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी अभिषेक कौशिक को दी।
विज्ञापन


इसके बाद अभिषेक कौशिक ने पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को मामले की जानकारी देने के साथ ही जालसाज के बारे में जानकारी जुटाकर कार्रवाई करने का कहा। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एसीपी क्राइम ब्रांच प्रवीण मलिक ने जांच के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। इसके बाद सोमवार को गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक गौतपल्ली के मुताबिक, बुधवार को आरोपी कुंवर नीरज चौधरी को रिवर फ्रंट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी पहचान पत्र पर लिया था सिमकार्ड
पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि आरोपी नीरज ने सचिवालय से जुड़े सीयूजी नंबर का सिमकार्ड फर्जी पहचानपत्र पर लिया था। पड़ताल के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया था। उसमें एक ने कुबूल किया नीरज ने फर्जी पहचानपत्र के जरिए सिमकार्ड लिया था। सिम कार्ड लेने के दौरान उसने खुद को मुख्यमंत्री का विशेष कार्याधिकारी बताया था। पुलिस ने सिमकार्ड बेचने वाले युवक के बताने पर आरोपी नीरज को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed