{"_id":"5f32071dbcec58781e746b65","slug":"heavy-rain-in-up-meteorological-department-weather-forecast","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में आज और कल होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में आज और कल होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी चेतावनी
Tue, 11 Aug 2020 08:19 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 11 Aug 2020 08:19 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मौसम विभाग ने आज और कल को प्रदेश में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने सोमवार को बताया कि प्रदेश के करीब से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन और मध्य प्रदेश के उतरी हिस्सों में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते प्रदेश में अगले 2 दिनों तक कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है, इसको लेकर चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विज्ञानी के मुताबिक आज रायबरेली, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, महोबा, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, जालौन, औरैया समेत आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं।
बुधवार को फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, आजमगढ़, लखनऊ, उन्नाव, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, गोरखपुर, बदायूं, रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, बागपत, मथुरा, हाथरस, गौतमबुद्ध नगर, आगरा समेत कई जगहों पर गरज चमक के साथ रुक-रुककर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

उधर, इन सबके बीच सोमवार को प्रदेश में बादलों की आवाजाही लगी रहने के साथ तीखी धूप ने उमस भरी गर्मी से बेहाल किया। राजधानी लखनऊ में भी दिनभर बादलों की धूप संग लुकाछिपी जारी रही। तीखी धूप के चलते चिलचिलाती उमस ने बेचैन किया।
लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।