फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   heavy rain in UP Meteorological Department weather forecast

यूपी में आज और कल होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी चेतावनी

Tue, 11 Aug 2020 08:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Aug 2020 08:19 AM IST
विज्ञापन
heavy rain in UP Meteorological Department weather forecast
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मौसम विभाग ने आज और कल को प्रदेश में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने सोमवार को बताया कि प्रदेश के करीब से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन और मध्य प्रदेश के उतरी हिस्सों में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते प्रदेश में अगले 2 दिनों तक कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है, इसको लेकर चेतावनी जारी की गई है।     

मौसम विज्ञानी के मुताबिक आज रायबरेली, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, महोबा, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, जालौन, औरैया समेत आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। 
विज्ञापन


बुधवार को फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, आजमगढ़, लखनऊ, उन्नाव, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, गोरखपुर, बदायूं, रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, बागपत, मथुरा, हाथरस, गौतमबुद्ध नगर, आगरा समेत कई जगहों पर गरज चमक के साथ रुक-रुककर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उधर, इन सबके बीच सोमवार को प्रदेश में बादलों की आवाजाही लगी रहने के साथ तीखी धूप ने उमस भरी गर्मी से बेहाल किया। राजधानी लखनऊ में भी दिनभर बादलों की धूप संग लुकाछिपी जारी रही। तीखी धूप के चलते चिलचिलाती उमस ने बेचैन किया। 

लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed