{"_id":"66c1be5ce4a9ded0b00ba1ca","slug":"heavy-rain-and-water-logging-in-bahraich-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: तेज आंधी और बारिश से पुलिस थाने में भरा पानी, पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त, जवान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: तेज आंधी और बारिश से पुलिस थाने में भरा पानी, पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त, जवान परेशान
Sun, 18 Aug 2024 02:56 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 18 Aug 2024 02:56 PM IST
सार
तेज बारिश ने बहराइच के नेपाल सीमा पर स्थित चौकी में पानी भर गया और आंधी से पेड़ सरकारी वाहन पर गिर गया। बताया गया कि बारिश के मौसम में यहां अक्सर जलभराव की स्थिति का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
आंधी के कारण वाहन पर गिरा पेड़।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नेपाल सीमा पर रूपईडीहा बीओपी में तैनात सहायक कमांडेंट बासुकी नंदन पांडे ने बताया कि बीती रात तेज आंधी और मूसलाधार बारिश की वजह से प्रातः लगभग 4:30 बजे 42वीं वाहिनी के बी समवाय सीमा चौकी रूपईडीहा में सरकारी वाहन सं. UP32EG 1582 बोलेरो के ऊपर पुलिस थाना रूपईडीहा स्थित सागौन का पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
थाने के साथ लगने वाली दीवार भी गिर गई है। समवाय कैम्पस में अत्यधिक लगभग 2.5 फीट पानी भर गया है जिससे सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष में पानी घुस गया है, जिसे निकालने हेतु दो प्राइवेट पम्प की व्यवस्था की गई है। नियंत्रण कक्ष के उपकरणों को समय रहते उंचे स्थान पर शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: भाजपा के लिए गले की हड्डी बना फैसला, उपचुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टी को लगा झटका
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में एक्सईएन की पीट-पीटकर हत्या: 'मेरे साहब को बचा लो, एई अमित ने मार दिया है..' चिल्लाते हुए भागा ड्राइवर
आपको बता दे कि सब सीमा चौकी रुपईडीहा में सामान्य बारिश में भी जल भराव की समस्या बनी रहती है। नल से काफी नीचे रुपईडीहा सीमा चौकी स्थित है इसलिए आए दिन सामान्य बारिश में भी जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। कल रात हुई भीषण बारिश में सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नेशनल हाईवे 927 द्वारा बनाए गए नाले की भी साफ सफाई नहीं की गई है। रात में हुई भीषण बारिश से रुपईडीहा के कई घरों में जलभराव की समस्या से नगरवासियों को जूझना पड़ा। नगर पंचायत रुपईडीहा के अध्यक्ष डॉक्टर उमाशंकर ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी बहराइच को पत्र के माध्यम से एन एच 927 द्वारा बनाए गए अपूर्ण नाले को पूर्ण जल निकासी हेतु बनाने के लिए नेशनल हाईवे पर पुलिया की मांग की है जिससे जल निकास की समस्या से नगरवासियों को निजात मिल सके।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन