{"_id":"5eb00b5f8ebc3e907e5a784b","slug":"heavy-rain-and-hailstorm-lashes-lucknow-and-nearby-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ व आसपास के इलाकों में तेज हवाओं व बारिश संग पड़े ओले, फिर निकली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ व आसपास के इलाकों में तेज हवाओं व बारिश संग पड़े ओले, फिर निकली धूप
Mon, 04 May 2020 06:02 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 May 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
बारिश व ओलावृष्टि का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सोमवार शाम करीब चार बजे तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और ओले पड़े। जिससे जगह-जगह जलभराव हो गया।
विज्ञापन
हालांकि, शाम करीब पांच बजे फिर धूप निकल आई और मौसम सामान्य नजर आया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, देश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते 7 मई तक लखनऊ समेत आसपास के इलाकों और प्रदेश के कई हिस्सों में मौसमी बदलाव का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
इसके पहले रविवार को दिन भर बादलों की आवाजाही और धूप संग लुकाछिपी के बाद रात को मौसम ने करवट ली और 12 बजते-बजते धूल भरे तेज अंधड़ के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश ने शहर में दस्तक दी।
विज्ञापन
कानपुर रोड, आलमबाग, कैंट, गोमतीनगर, ट्रांस गोमती के तमाम इलाकों में हवा के झोकों के साथ बारिश हुई।