फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heavy rain alert in many districts of UP next 24 hours very critical

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 24 घंटे बेहद अहम

Fri, 27 Sep 2019 10:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 27 Sep 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain alert in many districts of UP next 24 hours very critical
यूपी के की जिलों में भारी बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में सक्रिय मानसून टर्फ के कारण आने वाले 24 घंटे में भी पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान उत्तर पूर्वी प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है। 

विज्ञापन

मानसूनी हवाओं के रविवार से धीमा पड़ने के बाद ही अब नवरात्रि तक मौसम पूरी तरह सामान्य हो पाने की उम्मीद मौसम विशेषज्ञों ने जताई है। मानसूनी टर्फ की सक्रियता से शुक्रवार को भी राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह से शुरू हुई बरसात का क्रम कभी तेज तो कभी धीमे चलता रहा। 
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश में सर्वाधिक 85.2 मिमी बरसात वाराणसी एयरपोर्ट और 76.2 मिमी बरसात वाराणसी बीएचयू में रिकॉर्ड हुई। इसके साथ ही बांदा में 75.2, रायबरेली फुर्सतगंज में 54.8, हमीरपुर में 41.10, सुल्तानपुर में 39.6 और राजधानी लखनऊ में 39.2 मिमी वर्ष रिकॉर्ड हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसूनी टर्फ का जोर बने रहने के कारण आने वाले 24 घंटे में भी पूरे उत्तर प्रदेश में बरसात जारी रहेगी। मौसम विभाग ने इस दौरान विशेषतौर पर उत्तर पूर्वी प्रदेश से जुडे़ वाराणसी, इलाहाबाद, बांदा, कौशांबी सुल्तानपुर, रायबरेली व लखनऊ में मध्यम से भारी बरसात का अलर्ट जारी किया है। 

मौसम के इस बदले मिजाज से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी पांच से सात डिग्री तक कमी दर्ज हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के समीप से मानसून की सक्रिय हुई टर्फ लाइन के कारण बीते बुधवार रात से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा था।


इसके प्रभाव से गुरुवार को दिन भर हुई बरसात के बाद शुक्रवार को भी इससे कोई खास राहत लोगों को नहीं मिल सकी। मानसूनी हवाओं की सक्रियता ने पहले से ही खतरे के निशान से पार चल रही प्रदेश की प्रमुख नदियों में बाढ़ का खतरा और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed