फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heavy rain after a long wait

Lucknow News: लंबे इंतजार के बाद हुई झमाझम बारिश

Sat, 06 Jul 2024 04:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 06 Jul 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain after a long wait
महराजगंज क्षेत्र में धान की रोपाई करती महिलाएं। संवाद - फोटो : संवाद
रायबरेली। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार शाम को झमाझम बारिश से सभी को गर्मी से राहत मिली। खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरे खिल गए। शहर में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नाला सफाई पूरी न होने से मोहल्लों में जलभराव हो गया। सड़कों पर भी पानी भरने से आवागमन में दिक्कत रही। सरेनी में जोरदार बारिश होने से जगह-जगह जलभराव हो गया।
विज्ञापन


जिले में झमाझम बारिश न होने से लोग परेशान थे। खासकर किसानों के सामने धान की फसल को लेकर संकट खड़ा था। शुक्रवार शाम को जोरदार बारिश से हर किसी को राहत मिली। लंबे इंतजार के बाद बारिश होने से लोगों के चेहरे पर खुशी दिखी। आसपास के जिलों में बारिश हो रही है और जिले में बारिश न होने से लोगों में बड़ी मायूसी थी।
विज्ञापन

शाम में आधा घंटे तेज बारिश से जलभराव हो गया। सिविल लाइन, कहारों का अड्डा, अहिरायपुर, देवानंदपुर, सोनिया नगर, निराला नगर, फिरोजगांधी कॉलोनी, मलिकमऊ, जवाहर विहार, घंटाघर, सुपर मार्केट, कैपरगंज, बड़ी बाजार, छोटी बाजार, नया पुरवा, जिला अस्पताल रोड, कलेक्ट्रेट रोड, कचहरी रोड में जलभराव हो गया। इंदिरा नगर के कुछ हिस्सों में अमृत योजना के तहत पाइप लाइन का काम चल रहा है और वहां पर कीचड़ हो गया जिससे लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी हुई। हालांकि, कई लोगों ने बारिश का आनंद भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज अमेठी के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शहर और उससे जुड़े कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। इससे किसानों को धान की फसल की रोपाई में मदद मिलेगी। अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना बनी हुई है।


पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त
शहर में गोराबाजार स्थित आईटीआई के सामने बिजली गिरने से एक नीम का पेड़ धराशायी हो गया। पेड़ गिरने से सड़क की इंटरलॉकिंग भी उखड़ गई। पेड़ की चपेट में आकर कार समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना से डीह जाने वाला मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। बड़े वाहनों को घूमकर जाना पड़ा। गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा, इस दौरान सड़क से कोई गुजर नहीं रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article