फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   heavy crackers seized

लखनऊ लाए जा रहे आठ क्विंटल पटाखे पकड़े

Wed, 30 Oct 2013 08:30 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 30 Oct 2013 08:30 PM IST
विज्ञापन
heavy crackers seized

कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की देर रात महमूदाबाद सिधौली मार्ग पर एक ट्रक में लादकर लखनऊ लाए जा रहे आठ क्विंटल पटाखे पकड़े।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके से 12 लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए लोगों के पास से पटाखा लाइसेंस व अन्य कोई जरूरी दस्तावेज नहीं बरामद हो सके।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। पकड़े गये इन पटाखों की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

रेलवे के 'ऑपरेशन किलाबंदी' में 561 फंसे

कोतवाली पुलिस को मंगलवार देर रात एक ट्रक में भारी मात्रा में पटाखे लाद कर लखनऊ ले जाए जाने की सूचना मिली थी।

इस पर प्रभारी निरीक्षक सुभाष तिवारी ने पुलिस बल के साथ महमूदाबाद-सिधौली मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के निकट से एक ट्रक (संख्या यूपी 34 टी 2293) को रोका और उसकी तलाशी ली।
विज्ञापन


इस दौरान ट्रक से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। इनमें कई बोरियों में भरे लगभग एक क्विंटल अनार, एक क्विंटल तीव्र आवाज वाले देसी गोले, 135 किलोग्राम चकरी, बीस किलो महताब, 70 किलोग्राम फुलझड़ी तथा एक क्विंटल राकेट के साथ सात अन्य बारियों में कुछ और विस्फोटक बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गये पटखों का वजन करीब आठ क्विंटल बताया जा रहा है। इसके अलावा ट्रक से टेन्ट सामग्री व जनरेटर भी बरामद हुआ।

मौके से पुलिस ने ट्रक चालक मुन्ना निवासी संगत वार्ड, ट्रक मालिक पप्पू निवासी इमलिया, इरफान, रिजवान, पप्पू उर्फ रजी, मो. आजम निवासी कटरा, सगीर निवासी कटरा, सलमान, मुद्दसिर, राम प्रसाद, मालती निवासी पचदेवरा भान और जमाल निवासी बेलदारी टोला को गिरफ्तार किया।


लखनऊ जा रहे थे पटाखे
महमूदाबाद पुलिस द्वारा पकड़े गये बेचने के लिए लखनऊ जा रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक पकड़े गये लोगों द्वारा अवैध रूप से अपने घरों या कारखानों पर चोरी छुपे पटाखे तैयार किये जाते है।

इसके बाद दीपावली के पर्व के दौरान मोटी रकम पाने के लिए लखनऊ में कुर्सी रोड पर लगने वाली मंडी में बेचने के लिए ले जाते हैं।

इन क्षेत्रों में होता कारोबार
महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के साथ पूरे तहसील क्षेत्र में अरसे से पटाखों के अवैध निर्माण व बिक्री का कारोबार चल रहा है।

अब तक इसे रोकने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा सकी है।

क्षेत्र के बेहटा छावनी, नूरपुर, महमूदाबाद, बाबूपुर, पैंतेपुर, के साथ रामपुर मथुरा क्षेत्र के बांसुरा, रामपुर मथुरा, बहादुरगंज, चांदपुर बाजार सदरपुर के बकहुआ, गोड़ैचा समेत अन्य स्थानों पर अवैध रूप से पटाखों का निर्माण काफी दिनों से किया जा रहा है।

मात्र 10 पटाखा विक्रेताओं के पास है लाइसेंस
महमूदाबाद के अग्निशमन अधिकारी केके रावत के अनुसार कुछ समय पूर्व तक तहसील क्षेत्र में 19 पटाखा व्यवसायियों का पंजीकरण था।

लेकिन मौजूदा समय में इनमें से सात लाइसेंस धारकों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि दो लोगों के लाइसेंस निरस्त किये जा चुके है।

ऐसे में अब महज 10 लोगों के पास ही लाइसेंस है। उन्होंने बताया कि दीपावली के दौरान लगने वाली दुकानों के अस्थायी लाइसेंस के लिए 30 लोगों द्वारा आवेदन किये जा चुके है। इस पर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

लखनऊ की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed