{"_id":"adfe4deed64fb99fb1be3da9541e917b","slug":"heath-tips-on-world-hand-wash-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये छोटी सी ट्रिक रख सकती है बड़ी बीमारियों से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये छोटी सी ट्रिक रख सकती है बड़ी बीमारियों से दूर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 16 Oct 2015 02:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाने से पहले और ट्वायलेट के बाद साबुन से हाथ धोने की आदत बच्चों को बीमारियों से दूर रखती है। साबुन से हाथ धोना एक असरकारी और कम लागत का तरीका है।
विज्ञापन
जिससे डायरिया जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है और लाखों बच्चों की जान बचायी जा सकती है। बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष जूही सिंह ने ये बात वर्ल्ड हैंड वाशिंग डे पर लोहिया पार्क में आयोजित जागरूकता अभियान के दौरान कही।
विज्ञापन
इस मौके पर पंचायती राज विभाग के निदेशक उदयवीर सिंह ने कहा कि हाथ धोने की आदत को अपना लें तो कई तरह की बीमारियों से बचकर अच्दे व स्वच्छ समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस मौके पर गीत के माध्यम से हाथ धुलने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने इस मौके पर पोस्टर प्रतियोगिता में भी भाग लिया। कार्यक्रम में परिवार कल्याण की संयुक्त निदेशक डॉ. स्वप्ना दास और अंशुमाली भार्मा भी मौजूद थीं।