{"_id":"675b33277f89dd6a1106dd94","slug":"heaters-and-blowers-will-be-installed-in-the-wards-raebareli-news-c-101-1-slko1033-124065-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वार्डों में लगेंगे हीटर व ब्लोअर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वार्डों में लगेंगे हीटर व ब्लोअर
Fri, 13 Dec 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों को ठंड से बचाने की तैयारी है। सभी वार्डों में हीटर और ब्लोअर लगवाए जाएंगे। इसके लिए सीएमएस ने 50 हीटरों की डिमांड की है। पिछले साल खरीदे गए ब्लोवरों को दुरुस्त कराकर वार्डों में लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी वार्डों में कंबलों की व्यवस्था कराकर खिड़की व दरवाजों के शीशों को दुरुस्त कराया जा रहा है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि ठंड बढ़ रही है। जिला अस्पताल में कुल 386 बेडों पर मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है। ऐसे में भर्ती होने वाले मरीजों को ठंड से बचाने की पूरी तैयारी है। कंबलों की व्यवस्था के साथ ही वार्डों को गर्म रखने का प्रयास शुरू किया गया है। वार्ड दो और तीन में चार-चार हीटर व ब्लोअर लगवाए जाएंगे।
इसके अलावा वृद्धजन वार्ड, महिला वार्ड, बच्चा वार्ड सर्जिकल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्डों में दो-दो ब्लोअर लगवाए जाएंगे। 50 हीटरों की डिमांड भेजी गई है। पिछले साल खरीदे गए हीटरों और ब्लोवरों को दुरुस्त कराकर वार्डों में लगवाया जाएगा। वार्डों में भर्ती होने वाले मरीजों को ठंड से बचाया जाएगा। जरूरत के हिसाब से और हीटर मंगवाए जाएंगे।