फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heat wave intensifies, heat wave warning in 19 districts of East Terai from tomorrow

Lucknow News: गर्मी का प्रकोप बढ़ा, कल से पूर्वी-तराई के 19 जिलों में लू की चेतावनी

Mon, 12 May 2025 08:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
Heat wave intensifies, heat wave warning in 19 districts of East Terai from tomorrow

विज्ञापन

- 16 से 20 मई के बीच तराई में फिर बूंदाबांदी

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने बुधवार से प्रदेश के पूर्वी और तराई इलाकों के 19 जिलों में लू के थपेड़े चलने की चेतावनी जारी किया है। 14 मई से शुरू होने वाले इस बदलाव के बाद प्रदेश के बाकी हिस्सों के भी लू के चपेट में आने का पूर्वानुमान है। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है।
बीते दो दिनों से यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में तापमान चढ़ने के साथ ही गर्मी का प्रकोप बढ़ा है। दोपहर की रूखी हवाओं और तपिश भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। सोमवार को प्रदेश के वाराणसी, प्रयागराज आदि जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला गया।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार से प्रदेश के पूर्वी-तराई हिस्सों के 19 जिलों में 14 मई से लू चलने की संभावना है। वहीं आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद लू का प्रकोप और प्रसार प्रदेश के बाकी हिस्सों तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 16 से 20 मई के बीच तराई में बूंदाबांदी
मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 20 मई के बीच प्रदेश के तराई इलाके में चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो रहा है । इसके असर से तराई में तीन से चार दिनों के लिए फिर से मौसम में बदलाव दिखेगा और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed