फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heat increases electricity demand, overloading transformers

Lucknow News: गर्मी से बढ़ी बिजली की मांग, ओवरलोड से जल रहे ट्रांसफार्मर

Wed, 22 Apr 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Heat increases electricity demand, overloading transformers
अलग-अलग इलाकों में जलते ट्रांसफार्मर। 
लखनऊ। राजधानी में भीषण गर्मी का असर ट्रांसफार्मरों पर भी दिखने लगा है। बिजली की मांग बढ़ने के साथ ओवरलोड से ट्रांसफार्मर दगने का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछले दो-तीन दिन में कई जगह ट्रांसफार्मर जल चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दुबग्गा और मोहान रोड स्थित ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। मौके पर बिजली अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन कोई कर्मचारी समय से नहीं पहुंचा। वहीं, तेलीबाग क्षेत्र के सरस्वतीपुरम में भी बीती रात ट्रांसफार्मर में आग लग गई। तीनों घटनाओं के बीच हजारों उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




घटना एक : दुबग्गा में जला 990 केवीए का ट्रांसफार्मर
दुबग्गा की सीते विहार कॉलोनी में मंगलवार दोपहर एबी केबल में आग लगने से 990 केवीए के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर से तेल रिसाव होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में पड़े कूड़े के ढेर को लपेटे में ले लिया, जिससे लपटें और तेज हो गईं। आग देखकर लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने आपूर्ति तो बंद कर दी, लेकिन मौके पर कोई कर्मचारी दो घंटे तक नहीं पहुंचा। यहां बसंतकुंज उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में रखरखाव के अभाव और ओवरलोड के चलते बुशिंग फट गई थी, जिससे तेल बहने लगा था और आग भड़क उठी। घटना के कारण 2,000 उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। एसडीओ दुबग्गा डिवीजन संदीप वर्मा ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 630 केवीए का ट्रांसफार्मर और 250 केवीए की ट्रॉली लगाकर नौ बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना दो : ट्रांसफार्मर में आग से पान की दुकान राख, 12 घंटे बिजली गुल

पारा के मोहान रोड स्थित बाबू मियां चक्की के पास मंगलवार सुबह करीब पांच बजे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में ओवरलोड के कारण आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। शकुंतला मिश्रा उपकेंद्र के जाहिदनगर फीडर के अंतर्गत लगे इस ट्रांसफार्मर में लगी आग से बगल में रखी आकाश गुप्ता की पान की गुमटी भी जल गई। मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर जलने से लगभग 300 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पहले 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था, जो अक्सर फुंक जाता था। विरोध के बाद 400 केवीए ट्रांसफार्मर लगाया गया, लेकिन विभाग ने नया ट्रांसफार्मर लगाने के बजाय पुराना ही लगा दिया। एसडीओ दुबग्गा डिवीजन संदीप वर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के कारण आग लगी थी। नया ट्रांसफार्मर मंगवाकर शाम करीब छह बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।


घटना 3 : ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ढाई घंटे परेशान रहे उपभोक्ता

रायबरेली रोड स्थित सरस्वतीपुरम के तुलसी पार्क में सोमवार देर रात ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। रात करीब 12 बजे बजे घटना के बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही पार्क में पड़ी मौरंग डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के आसपास झाड़ियां उग आने से शॉर्ट सर्किट की आशंका बनी रहती है। आग के कारण एहतियातन क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रोक दी गई, जिससे सरस्वतीपुरम में करीब ढाई घंटे तक बिजली बाधित रही। वहीं, श्री कृष्णा विहार, पाठकपुरम और हैवतमऊ मवैया में भी लगभग एक घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। एफएसओ पीजीआई मामचंद बड़गूजर ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी भेजी गई थी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।


प्रीपेड मीटर भी छका रहा

बिजली संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं ने बताया कि जब से प्रीपेड मीटर लगा है, परेशानी बढ़ गई है। पारा क्षेत्र के निवासी उपभोक्ता अब्दुल, सोमेश वर्मा, अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार, राजरानी ने बताया कि उनकी बिना सहमति के प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं। उन्हें इन मीटरों का सिस्टम भी समझ नहीं आ रहा है। बिल भी ज्यादा आ रहा और बिजली सकंट से भी जूझना पड़ रहा है।

राजधानी में हर दिन बढ़ रही है खपत

17 अप्रैल - 1381 मेगावाट
18 अप्रैल - 1426 मेगावाट
19 अप्रैल - 1443 मेगावाट

20 अप्रैल - 1480 मेगावाट
21 अप्रैल - 1520 मेगावाट

अलग-अलग इलाकों में जलते ट्रांसफार्मर। 

अलग-अलग इलाकों में जलते ट्रांसफार्मर। 

अलग-अलग इलाकों में जलते ट्रांसफार्मर। 

अलग-अलग इलाकों में जलते ट्रांसफार्मर। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed