फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   heart transplant will now be performed at KGMU Lucknow as well wait is over

इंतजार खत्म: लखनऊ में अब सिर्फ 15 लाख में होगा हार्ट ट्रांसप्लांट; केजीएमयू में जल्द शुरू होगी सेवा

Tue, 29 Sep 2026 08:20 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 08:20 AM IST
सार

हार्ट के गंभीर मरीजों का इंतजार खत्म होने वाला है। अब लखनऊ में सरकारी अस्पताल में भी हार्ट ट्रांसप्लांट हो सकेगा। जल्द ही केजीएमयू में यह सेवा शुरू होगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
heart transplant will now be performed at KGMU Lucknow as well wait is over
केजीएमयू में सर्जरी। (फाइल) - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित केजीएमयू में दो महीने में हार्ट ट्रांसप्लांट शुरू हो जाएगा। संस्थान में यह सुविधा शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। डोनर और मरीजों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुरुआती पांच हृदय प्रत्यारोपण पूरी तरह मुफ्त होंगे। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद की अध्यक्षता में हुई कार्यपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया जा चुका है। अभी एसजीपीजीआई में यह सुविधा उपलब्ध है।

विज्ञापन


केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह के अनुसार कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग को हार्ट ट्रांसप्लांट का लाइसेंस पहले ही मिल चुका है। संस्थान में ट्रांसप्लांट के लिए जरूरी उपकरण, प्रशिक्षित चिकित्सकों की टीम और पैरामेडिकल स्टाफ भी उपलब्ध हैं। अन्य तैयारियां भी लगभग पूरी हैं। उम्मीद है कि दो माह में हार्ट ट्रांसप्लांट शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

निजी में एक करोड़ रुपये, सरकारी में 15 लाख तक खर्च

हार्ट ट्रांसप्लांट बेहद महंगी चिकित्सा प्रक्रिया है। निजी अस्पतालों में इसके लिए करीब एक करोड़ रुपये तक खर्च आता है। सरकारी चिकित्सा संस्थानों में यह प्रक्रिया 12 से 15 लाख रुपये में संभव है। केजीएमयू ने अभी ट्रांसप्लांट की शुल्क दर तय नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया संस्थान ने भी शुरू की तैयारी

लोहिया संस्थान में भी हार्ट ट्रांसप्लांट की तैयारी शुरू हो गई है। कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. भुवन चंद तिवारी ने बताया कि बीते दिनों हृदय रोग विशेषज्ञों की बैठक में यह सुविधा शुरू करने पर विचार-विमर्श हुआ। 



उधर, लारी कॉर्डियोलॉजी के हृदय रोग विशेषज्ञ प्रो. अक्षय प्रधान ने बताया हृदय की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचने पर खून में ट्रोपोनिन का स्तर बढ़ सकता है। शुरुआती जांच सामान्य आने के बावजूद यदि सीने में दर्द, सांस फूलना या अन्य लक्षण रहें तो कुछ घंटे बाद ट्रोपोनिन की दोबारा जांच की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में केवल एक सामान्य ईसीजी रिपोर्ट के आधार पर हार्ट अटैक की आशंका को पूरी तरह खारिज नहीं किया जाना चाहिए। लक्षणों और मरीज की स्थिति के आधार पर डॉक्टर आगे की जांच तय करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed