लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में होंगी खास सुविधाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में बन रहा अवध मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल जनवरी-2017 से अपनी ओपीडी शुरू कर देगा। वहीं इसके अगले छह महीने में इन-पेशेंट यूनिट शुरू कर दी जाएगी।
देश के जाने माने हार्ट सर्जन और मेदांता मेडिसिटी के चेयरमैन व एमडी डॉ. नरेश त्रेहन ने शुक्रवार को ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि यहां बिताए जीवन के पांच वर्षों में लखनऊ ने उन्हें उस मुकाम पर पहुंचाया जिसकी वजह से आज ‘डॉ. त्रेहन’ के रूप में पहचान मिली है।
राजधानी में करीब 12 एकड़ में बन रहे अवध मेदांता हॉस्पिटल प्रोजेक्ट पर डॉ. त्रेहन ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विशालता को देखते हुए अस्पताल की गतिविधियां लखनऊ से आगे भी जाएंगी।
प्रोजेक्ट को मिल रही है तेजी
इसके लिए पूर्वांचल, बुंदेलखंड और अन्य ऐसे क्षेत्रों में पहुंच बढ़ाने के लिए केंद्र बनाए जाएंगे जो फिलहाल चिकित्सा सुविधाओं की दृष्टि से पिछड़े हुए माने जा रहे हैं।
डॉ. नरेश त्रेहन बोले- राजधानी को मेडिकल में बनाएंगे सिरमौर
जॉर्जियन रहे डॉ. त्रेहन ने कहा यहां मेदांता के जरिए वे अपने उस शहर और प्रदेश के विकास में योगदान देना चाहते हैं।
उन्होंने कहा-मैं लखनऊ को अपनी ‘प्रोफेशनल मदर’ मानता हूं और यहां के लिए काफी काम करना चाहता हूं। इसके लिए पहले भी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
इस समय प्रदेश सरकार गंभीर है और प्रोजेक्ट को तेजी मिल रही है। हरियाणा में शुरू किए टीबी फ्री हरियाणा जैसा अभियान उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर शुरू करने की कोशिश होगी। इसके लिए लंबे समय की योजना बनाकर काम करना होगा।