{"_id":"5ecf67588ebc3e9065581d50","slug":"hearing-on-ayodhya-structure-demolition-case-in-cbi-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या ढांचा ध्वंस मामले में आडवाणी, जोशी व उमा भारती सहित दर्ज होंगे 32 नेताओं के बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या ढांचा ध्वंस मामले में आडवाणी, जोशी व उमा भारती सहित दर्ज होंगे 32 नेताओं के बयान
Thu, 28 May 2020 05:35 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 28 May 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या ढांचा ध्वंस मामले में भाजपा के वयोवृद्घ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी व उमा भारती सहित 32 आरोपियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। मामले की सुनवाई 4 जून से शुरू होगी।
बता दें कि विशेष न्यायाधीश एसके यादव ने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और कल्याण सिंह समेत सभी 32 आरोपियों को गवाही के लिए गुरुवार को तलब किया था। मामले में बुधवार को सीबीआई की गवाही पूरी हो गई है।
बुधवार को मामले के गवाह जगत बहादुर ने मथरुरा जिला जज की कोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अपनी गवाही दर्ज कराई। गवाह से बचाव पक्ष के वकील केके मिश्र ने जिरह की। गवाह से जिरह के बाद सीबीआई के वकील ललित सिंह और आरके यादव ने कोर्ट को बताया कि अभियोजन के तीन गवाह फरहत अब्बास, जगत बहादुर और मधुरिमा मिश्रा थे। जगत बहादुर और फरहत अब्बास से जिरह पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
मामले में ये हैं आरोपी
इस मामले में पवन कुमार पांडेय, बृजभूषण शरण सिंह, सतीश प्रधान, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा, कल्याण सिंह, डॉ. राम विलास वेदांती, चम्पत राय, महंत नृत्यगोपाल दास, लल्लू सिंह, महंत धर्मदास, स्वामी साक्षी महाराज, आरएन श्रीवास्तव, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती समेत 32 आरोपी हैं। इस मामले में सीबीआई ने कुल 49 आरोपी बनाए थे जिनमें से 32 के खिलाफ़ मुकदमा चला जबकि बाकी की मृत्यु हो गई थी।