फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hearing on Ayodhya structure demolition case in CBI court.

अयोध्या ढांचा ध्वंस मामले में आडवाणी, जोशी व उमा भारती सहित दर्ज होंगे 32 नेताओं के बयान

Thu, 28 May 2020 05:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 May 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
Hearing on Ayodhya structure demolition case in CBI court.
भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी - फोटो : ANI
अयोध्या ढांचा ध्वंस मामले में भाजपा के वयोवृद्घ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी व उमा भारती सहित 32 आरोपियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। मामले की सुनवाई 4 जून से शुरू होगी।
विज्ञापन


बता दें कि विशेष न्यायाधीश एसके यादव ने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और कल्याण सिंह समेत सभी 32 आरोपियों को गवाही के लिए गुरुवार को तलब किया था। मामले में बुधवार को सीबीआई की गवाही पूरी हो गई है।
विज्ञापन


बुधवार को मामले के गवाह जगत बहादुर ने मथरुरा जिला जज की कोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अपनी गवाही दर्ज कराई। गवाह से बचाव पक्ष के वकील केके मिश्र ने जिरह की। गवाह से जिरह के बाद सीबीआई के वकील ललित सिंह और आरके यादव ने कोर्ट को बताया कि अभियोजन के तीन गवाह फरहत अब्बास, जगत बहादुर और मधुरिमा मिश्रा थे। जगत बहादुर और फरहत अब्बास से जिरह पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में ये हैं आरोपी
इस मामले में पवन कुमार पांडेय, बृजभूषण शरण सिंह, सतीश प्रधान, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा, कल्याण सिंह, डॉ. राम विलास वेदांती, चम्पत राय, महंत नृत्यगोपाल दास, लल्लू सिंह, महंत धर्मदास, स्वामी साक्षी महाराज, आरएन श्रीवास्तव,  लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती समेत 32 आरोपी हैं। इस मामले में सीबीआई ने कुल 49 आरोपी बनाए थे जिनमें से 32 के खिलाफ़ मुकदमा चला जबकि बाकी की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed