फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hearing on 69 thousand teachers recruitment case.

69000 शिक्षक भर्ती: फाइल में छेड़छाड़ के संदेह पर सरकार ने दाखिल किया जवाब, आज फिर सुनवाई

Thu, 21 Feb 2019 10:42 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Feb 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
hearing on 69 thousand teachers recruitment case.

उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 69000 सहायक शिक्षकों की भर्ती परीक्षा में अर्हता अंक तय किए जाने के सरकारी आदेश की फाइल में छेड़छाड़ के संदेह के मामले में सरकार की तरफ से हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में हलफनामा दाखिल किया गया।

विज्ञापन


इस मामले में पक्षकारों की तरफ से बहस का सिलसिला बुधवार को जारी रहा। मामले की सुनवाई गुरुवार को दिन में तीन बजे होगी।

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में सुनवाई के दौरान सोमवार को न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान की एकल पीठ ने अर्हता अंक तय किए जाने संबंधी मूल फाइल के एक पन्ने को दूसरे पर चिपका पाया था।

विज्ञापन

गड़बड़ी की आशंका में मांगा गया था स्पष्टीकरण

अदालत ने इस मामले में गड़बड़ी की आशंका पर राज्य सरकार से स्पष्टीकरण तलब किया था। इसी क्रम में सरकार की तरफ से बुधवार को अदालत में हलफनामा दाखिल किया गया। अदालत ने इसे रिकॉर्ड पर ले लिया।

इसके बाद अदालत ने सीलबंद कर रखे गए दोनों पन्नों को सरकार की तरफ से पेश अधिवक्ताओं को वापस किए जाने के निर्देश दिए। उधर, इस प्रकरण में पक्षकारों की तरफ से पेश हुए अधिवक्ताओं  ने भी बुधवार को अपना पक्ष रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed