फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hearing of shikshamitra case in supreme court.

शिक्षामित्रों के लिए लड़ेगी सरकार, बड़े वकील रखेंगे पक्ष

Wed, 24 Feb 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 24 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
hearing of shikshamitra case in supreme court.

शिक्षामित्रों के मामले में सुप्रीम कोर्ट में बुधवार से सुनवाई होगी। सचिव बेसिक शिक्षा आशीष गोयल समेत शिक्षा विभाग के सभी प्रमुख अधिकारी मंगलवार देर शाम दिल्ली पहुंच गए।

विज्ञापन


राज्य सरकार और शिक्षामित्रों की ओर से जाने-माने वकील अदालत में पक्ष रखेंगे।

शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार, शिक्षामित्रों और उनके संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुज्ञा याचिका (एसएलपी) दायर की है।
विज्ञापन

25 व 26 को भी होगी सुनवाई

hearing of shikshamitra case in supreme court.

सुनवाई न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और कीर्ति सिंह के कोर्ट में 24 फरवरी की सुबह से शुरू होगी। यह सुनवाई 25 और 26 फरवरी को चलने की भी उम्मीद है।

राज्य सरकार और बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दबे और केके वेणुगोपाल बहस करेंगे।

वहीं, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता पी. चिदंबरम, सलमान खुर्शीद, अमित सिब्बल, प्रयाग त्रिपाठी, मनोज प्रसाद, रंजीता रोहतगी और सौरभ कृपाल पक्ष रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed