{"_id":"5aa834814f1c1b92778b55b4","slug":"hearing-of-ayodhya-issue-to-be-start-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या विवाद की सुनवाई आज से, पक्षकारों ने दिल्ली में डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या विवाद की सुनवाई आज से, पक्षकारों ने दिल्ली में डाला डेरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुप्रतीक्षित राममंदिर-बाबरी मस्जिद मामले में सुनवाई बुधवार को शुरू होने जा रही है। इस मुकदमे की पिछली तारीख पर सुप्रीम कोर्ट ने सभी प्रपत्रों का अनुवाद करने का निर्देश दिया था। मुकदमे की सुनवाई शुरू होने से पूर्व पक्षकारों ने अपने-अपने वकीलों संग दिल्ली में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन
पक्षकारों का कहना है कि अब सुप्रीम कोर्ट से ही आस है, हम इस मामले को और टाला नहीं जाना चाहिए, जल्दी से जल्दी निर्णय सुनाने की आवश्यकता है। सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या विवाद की सुनवाई बुधवार से हो रही है। पक्षकार धर्मदास, राजारामचंद्राचार्य व हाजी महबूब समेत अन्य दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। वहीं अयोध्या में मौजूद पक्षकार भी वकीलों से संपर्क व अपडेट लेने को तैयार दिख रहे हैं।
विज्ञापन
पक्षकार इकबाल अंसारी ने बताया कि वह दिल्ली नहीं जा रहे हैं, जब उनकी आवश्यकता होगी तो जाएंगे। फिलहाल अपने वकीलों के संपर्क में रहकर व समाचार चैनलों के माध्यम से पूरे मामले पर नजर रखेंगे। पक्षकारों ने अयोध्या मामले में स्पष्ट कर दिया है कि अब सुप्रीम कोर्ट से ही आस है, पक्षकारों का कहना है कि सुलह-समझौते की गुंजाइश अब दूर की बात हो गई।
विज्ञापन
सुलह-समझौता भी होगा तो वह भी कोर्ट में ही पेश किया जाएगा। इसलिए हमारी आस तो अब सुप्रीम कोर्ट पर ही टिकी हुई है। पक्षकारों ने यह भी कहा कि अब इस मामले को और टाला नहीं जाना चाहिए, जल्द से जल्द निर्णय आए फैसला किसी के हम में हो हमें मान्य होगा।