{"_id":"614041057ceaac3b30060144","slug":"hearing-in-case-of-raj-babbar-in-misbehave-with-polling-agent-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राज बब्बर के मामले में एमपी एमएलए कोर्ट में हुई गवाही, पोलिंग एजेंट से दुर्व्यवहार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राज बब्बर के मामले में एमपी एमएलए कोर्ट में हुई गवाही, पोलिंग एजेंट से दुर्व्यवहार का आरोप
Tue, 14 Sep 2021 12:17 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:17 PM IST
सार
मतदान केंद्र में पोलिंग एजेंट से दुर्व्यवहार मामले में राज बब्बर पर चल रहे मुकदमे में सुनवाई हुई। अगली तारीख 28 सितंबर रखी गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राज बब्बर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मतदान केंद्र में घुसकर मतदान प्रभावित करने और पोलिंग एजेंट से दुर्व्यवहार करने के मामले में आरोपी तत्कालीन सपा प्रत्याशी और वर्तमान कांग्रेसी नेता राज बब्बर व अन्य पर चल रहे मुकदमे पर डॉ. एसएन कालरा की गवाही हुई। एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार राय ने अगली सुनवाई के लिए 28 सितंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
उक्त मामले में मतदान अधिकारी श्रीकृष्ण सिंह राणा ने दो मई 1996 को वजीरगंज थाना में राज बब्बर, अरविंद यादव समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया है कि राज बब्बर अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र में जबरन घुस आए और सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने के साथ ही ड्यूटी पर मौजूद लोगों से दुर्व्यवहार भी किया।
विज्ञापन
इसमें श्रीकृष्ण के अलावा पोलिंग एजेंट शिव कुमार सिंह को चोटें आई थीं। इस मामले में विवेचना के बाद 23 मार्च 1996 को राज बब्बर व अरविंद यादव के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था।
विज्ञापन
इस पर कोर्ट ने 8 अप्रैल 2003 को संज्ञान लेकर दोनों आरोपियों को विचारण के लिए न्यायालय में तलब किया था। सोमवार को सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों की ओर से हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिया गया। इसे अदालत ने स्वीकार कर लिया है।