फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   health

एक जुलाई से 18 साल से ऊपर को बिना रजिस्ट्रेशन के वैक्सीन

Wed, 23 Jun 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
health
बछरावां (रायबरेली)। एक जुलाई से लोगों को टीका लगवाने के लिए पहले से स्लॉट बुक नहीं करना होगा। शासन ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए बिना पंजीयन के लिए टीकाकरण की व्यवस्था कर दी है। इस व्यवस्था के तहत गांवों में टीमें पहले पहुंचकर गांव के लोगों को जानकारी देंगी। टीका स्थल की जानकारी देकर तय तारीख में पहुंचकर टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन

सीएचसी, बछरावां के अधीक्षक डॉ. एके जैसल ने बताया कि इस माह स्लॉट बुक करवाने पर टीका लगाने की व्यवस्था है। आगामी एक जुलाई से 45 वर्ष से अधिक उम्र और 18 वर्ष से अधिक उम्र की कटेगरी को खत्म करके 18 वर्ष की उम्र से अधिक सभी लोगों में टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। पहले से टीका लगाने के लिए स्लॉट बुक नहीं करवाना होगा। बताया कि आधार कार्ड के साथ सेंटर पर पहुंचकर टीका लगवाया जा सकेगा। टीम घर पहुंचकर लोगों को टीकाकरण के संबंध में जानकारी भी देगी। टीम में लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी, प्रधान, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता को शामिल किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed