फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Health department to recruit 26 doctors

Lucknow News: स्वास्थ्य विभाग करेगा 26 डॉक्टरों की भर्ती

Fri, 19 Sep 2025 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Health department to recruit 26 doctors
प्रतीकात्म्क।
लखनऊ। शहर में खुले स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों का संकट है। एक डॉक्टर दो-दो केंद्र संभाल रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग 26 डॉक्टरों की भर्ती करेगा। भर्ती वॉक इन इंटरव्यू के जरिये होगी।
विज्ञापन

सीएमओ के अधीन 108 जन आराेग्य मंदिर व 54 पीएचसी संचालित होते हैं। इनमें से कई केंद्रों पर डॉक्टर नहीं है। अब अफसरों ने खाली पदों को भरने की तैयारी की है। इसमें 16 नए पद सृजित हुए हैं। ये डॉक्टर बड़े अस्पतालों में तैनात किए जाएंगे। वहीं, चार डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त होने बाद भी वह पद भी खाली हैं। इसके अलावा कई डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है। अफसरों का कहना है कि सभी पद मिलाकर 26 नए डॉक्टरों का चयन होना है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि इसी माह के आखिर तक जिला स्वास्थ्य समिति से अनुमोदन लेकर साक्षात्कार की तिथि तय होगी। जो केंद्र खाली हैं, वहां उनकी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed