{"_id":"64c1f209cff1e1ccc50feca3","slug":"health-department-gives-orders-on-eye-flu-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eye Flu: आई फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग हुआ सचेत, दवाएं व आई ड्रॉप की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Eye Flu: आई फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग हुआ सचेत, दवाएं व आई ड्रॉप की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश
Thu, 27 Jul 2023 09:56 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 27 Jul 2023 09:56 AM IST
सार
यूपी के कई जिलों में आई फ्लू के बढ़ते हुए मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश जारी किए हैं। कुछ जिलों में इसके ज्यादा केस मिल रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आई फ्लू के केस मिलने लगे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया है। सभी चिकित्सा अधीक्षकों व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को आई ड्रॉप का पर्याप्त स्टॉक रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से आई फ्लू के मरीजों के मिलने शुरू हो गए हैं। फर्रुखाबाद, बरेली, मऊ, जौनपुर, फिरोजाबाद सहित कई जिलों में इसके केस ज्यादा मिल रहे हैं। नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'पांच किलो गेहूं-चावल से नहीं होगा पसमांदा मुसलमानों का विकास, उनकी मर्ज अलग है'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - खाकी को किया शर्मसार: रिवॉल्वर लेकर रात में महिला पीआरडी के घर में घुसा सिपाही... किसी तरह बची महिला
ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी सीएमओ और सीएमएस को संबंधित बीमारी की दवाएं व आई ड्रॉप की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा कि जहां स्टॉक कम हो, तत्काल मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन को सूचना देते हुए आसपास के वेयरहाउस से दवाएं मंगवा ली जाए।
इसी तरह बाढ़ प्रभावित इलाके के जिलों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रदेश मुख्यालय से भी ऐसे जिलों से बाढ़ग्रस्त इलाके के प्रभारी चिकित्साधिकारियों से फीडबैक लेते हुए दवाओं का इंतजाम कराया जा रहा है।