फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Health and education system is better in lucknow

लोगों ने माना- लखनऊ में शिक्षा, स्वास्थ्य और आवासीय सुविधा बेहतर

Sat, 06 Mar 2021 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Health and education system is better in lucknow
राजधानी में रहने वाले यहां की सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से संतुष्ट हैं। इतना ही नहीं उनके मुताबिक इस शहर की हवा, हरियाली के साथ पीने के पानी की गुणवत्ता भी बेहतर है। ईज ऑफ लिविंग के तहत बीते साल शहरवासियों से हुई बातचीत में यह राय निकलकर सामने आई है। केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट में सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से भी अपना शहर अच्छा है।
विज्ञापन

शिक्षा, सुरक्षा, जनसुवधिओं, रोजगार, बिजली, पानी, हवा और हरियाली सहित 17 सेवाओं और सुविधाओं के आधार पर लखनऊ देश में रहने लायक रैंकिंग में किस पायदान पर है, इसे लेकर बीते साल केंद्र की ओर से ईज ऑफ लिविंग के तहत सर्वे हुआ था। इन जनसुविधाओं से जुड़े विभागों की ओर से शहर में उपलब्ध संसाधनों की रिपोर्ट भी भेजी गई थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को रैकिंग जारी की, जिसमें अपना शहर उत्तर प्रदेश में पहले और देश में 26वें स्थान पर आया है।
विज्ञापन

सबको पसंद है लखनऊ
शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के अलावा क्वालिटी ऑफ लाइफ, इकोनोमिक एबिविलटी के लिहाज से भी युवा लखनऊ को रहने के लिए अच्छा मानते हैं। यह कितना अच्छा है, इसे लेकर 18 से 35 वर्ष और उसके अधिक आयु के महिला और पुरुषों के अलग-अलग वर्ग में सर्वे हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निकासी में थोड़ा पीछे है शहर
जलनिकासी की सुविधा को लेकर शहरवासियों ने 50 प्रतिशत ही नंबर दिए हैं। उनका मानना है कि जलभराव की समस्या अभी आधे शहर में है।
किन प्रमुख सेवाओं से कितने प्रतिशत लोग संतुष्ट
सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा- 87
सस्ती और अच्छी स्वास्थ्य सेवा- 85
सस्ती आवासीय सुविधा- 83
ओवरऑल सफाई व्यवस्था- 85
कूड़ा कलेक्शन सिस्टम- 85
पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता- 85
जलभराव- 50
बाहर आना-जाना- 83
पब्लिक ट्रांसपोर्ट की उपलब्धता- 83
सस्ता आना-जाना- 81
ओवरऑल सेफ्टी एंड सिक्योरिटी- 83
आपात सेवाओं की क्षमता- 85
सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा- 83
गुणवत्तापूर्ण हवा- 82
ग्रीन कवर- 82
बिजली आपूर्ति- 84
सस्ती आपूर्ति-83
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed