फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heads bowed in prostration in the court of Allah, prayers sought for mercy

Lucknow News: अल्लाह की बारगाह में सजदे में झुके सिर, रहमतों की मांगी दुआ

Sat, 08 Mar 2025 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Heads bowed in prostration in the court of Allah, prayers sought for mercy
लखनऊ। रमजान उल मुबारक के पहले जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। रोजेदारों ने अल्लाह की बारगाह में हाथ फैलाकर अपनी रहमतों से नवाजने की दुआ मांगी।
विज्ञापन



जुमे की नमाज में शामिल होने के लिए टीले वाली मस्जिद, शाहमीना शाह, ऐशबाग ईदगाह स्थिज जामा मस्जिद, दरगाह दादा मियां और बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद सहित शहर तमाम बड़ी मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ी। टीले वाली मस्जिद में जुमे की नमाज मौलाना फजलुल मन्नान रहमानी ने अदा कराई। मौलाना ने रमजान की फजीलत और उसकी अहमियत पर भी रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि रमजान अल्लाह की रहमतें हासिल करने का सबसे बेहतरीन जरिया है। ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने रमजान की अहमियत पर रोशनी डाली। कहा कि रमजान उल मुबारक वो मुकददस महीना है जिसमें खुदा ने इंसानों की भलाई के लिए सबसे पाकीजा किताब कुरान मजीद नाजिल फरमाया। बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में जुमा की नमाज से पहले मौलाना सैयद कल्बे जवाद ने रमजान की फजीलत बयान की। मौलाना ने कहा कि रमजान में ज्यादा से ज्यादा इबादत करने के साथ ही हमें दूसरों के साथ अच्छा बरताव करना चाहिए। मखदूम शाहमीना शाह दरगाह स्थित शाहमीना मस्जिद में दरगाह के सज्जादानशीन पीरजादा शेख राशिद अली मीनाई ने रमजान की अहमियत पर रोशनी डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed