{"_id":"6817d1f7a12d37deb2073a77","slug":"he-was-harassing-the-officers-daughter-for-three-years-he-reached-her-home-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1188041-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन साल से अफसर की बेटी को कर रहा परेशान, घर तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन साल से अफसर की बेटी को कर रहा परेशान, घर तक पहुंचा
Mon, 05 May 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 05 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
तीन साल से अफसर की बेटी को कर रहा परेशान, घर तक पहुंचा
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार निवासी सचिवालय में तैनात एक अधिकारी ने नेहरू एन्क्लेव निवासी ऋषभ वार्ष्णेय पर उनकी बेटी को तीन साल से परेशान करने का आरोप लगाया है। उनके फ्लैट पर हंगामा करने और गाली-गलौज करने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
अधिकारी के मुताबिक एक मई को वह सचिवालय में शासकीय काम कर रहे थे। इस बीच दोपहर एक बजे ऋषभ कार लेकर अपार्टमेंट में पहुंच गया। उनके फ्लैट का गेट जोर-जोर से पीटने लगा। गार्ड ने विरोध किया तो उसने उनकी बेटी को बुलाने के लिए कहा। विरोध पर गाली-गलौज करने लगा। गार्ड ने जब आरोपी की बात उनसे कराई तो अभद्रता करने लगा। अपार्टमेंट के पदाधिकारियों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला।
बेटी ने पहले भी की थी शिकायत
अधिकारी के मुताबिक बंगलूरू में मौजूद बेटी को कॉल कर ऋषभ के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि 2022 से ही आरोपी परेशान कर रहा है। अभद्र मेसेज भेजता है। एक नंबर ब्लॉक करने पर दूसरे नंबर से कॉल कर धमकाता है। उसने भी पुलिस से शिकायत की थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के कारण उनकी बेटी भय में है। इस कारण वह बंगलुरू से आने को तैयार नहीं है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी के मुताबिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।