फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   He first crushed his girlfriend from the front and then by backing the SUV

Lucknow News: पहले सामने से और फिर एसयूवी बैक कर प्रेमिका को कुचला था

Mon, 20 Jan 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 20 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
He first crushed his girlfriend from the front and then by backing the SUV
आरोपी गिरिजा।
लखनऊ। आरोपी अधिवक्ता गिरिजा शंकर पाल ने एसयूवी से अपनी लिवइन पार्टनर प्रॉपर्टी डीलर गीता शर्मा को पहले सामने से और फिर गाड़ी बैक कर कुचला थ। हत्या के बाद आरोपी रायबरेली के एक होटल जाकर छुप गया था। पीजीआई पुलिस ने आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह ने बताया कि रायबरेली निवासी आरोपी गिरिजा शंकर और गीता काफी साल से लिवइन में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गीता आए दिन रुपये की मांग करती थी। शादी का दबाव डालती थी और बेइज्जत करती थी। रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रची थी। इसके तहत 17 जनवरी की रात घूमने के बहाने से गीता को एसयूवी से ले गया।
विज्ञापन


घूमने के बाद गीता को एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के पास उतार दिया। गीता पैदल ही नीलगिरि अपार्टमेंट जा रही थीं। तभी आरोपी ने सामने से एसयूवी लाकर उनको कुचल दिया। गीता के गिरते ही आरोपी ने गाड़ी बैक की और गीता को रौंदते हुए भाग गया। 18 जनवरी की सुबह उसने गीता के भाई लालचंद्र को उनके सड़क हादसे में मारे जाने की खबर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के समय आरोपी की लोकेशन मौके पर मिली
एडीसीपी पूर्वी ने बताया कि लालचंद्र ने गिरिजा को नामजद किया था। पहले तो आरोपी गुमराह करने लगा। सर्विलांस से उसकी लोकेशन घटनास्थल पर मिली। इस पर वह टूट गया और जुर्म कबूल लिया। आरोपी गिरिजा के खिलाफ कृष्णानगर, पीजीआई, सरोजनीनगर और रायबरेली में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी ने वर्ष 2015 में कृष्णानगर में एक हत्या की वारदात को भी अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed