फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hazi Yakoob Qureshi has relations with terrorists.

कुरैशी पर भाजपा विधायक का सनसनीखेज बयान!

Mon, 12 Jan 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या/फैजाबाद।
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या/फैजाबाद। Updated Mon, 12 Jan 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Hazi Yakoob Qureshi has relations with terrorists.

मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान चर्चा में आए भाजपा विधायक संगीत सिंह सोम अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद बसपा नेता हाजी याकूब कुरैशी का आतंकियों से सीधा रिश्ता बताते हुए प्रदेश सरकार पर भी जमकर बरसे। कहा कि प्रदेश में जब तक सपा सरकार को उखाड़ नहीं फेंकेंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।

विज्ञापन


सरधना के विधायक संगीत सिंह सोम ने सांसद लल्लू सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान आया था तो रामलला से केन्द्र में भाजपा और प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी की ताजपोशी मांगी थी। मुरादें पूरी हुई।
विज्ञापन


इस बार केवल दर्शन करने आया था और इस बार प्रदेश में सपा सरकार का सफाया और भाजपा की सरकार के लिए रामलला से प्रार्थना की है। रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के बारे में पूछे जाने पर सोम ने मामला न्यायालय में विचाराधीन होने की बात कह कर टाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने सपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब तक प्रदेश में सपा सरकार रहेगी, तब तक किसी की आंख निकाल ली जाएगी तो किसी का गुर्दा। प्रति दिन सैकड़ों वारदात होती हैं और सरकार नजरंदाज करती है।

हाजी को मुझसे बेहतर कोई नहीं जानता

Hazi Yakoob Qureshi has relations with terrorists.

शार्ली एबदो पत्रिका के संपादक को जान से मारने वालों के लिए हाजी याकूब कुरैशी ने 51 करोड़ का इनाम रखा था। इस पर सोम ने कहा कि हाजी को मुझसे अधिक करीब से कोई नहीं जानता।

जांच की जाए तो निश्चित ही इनके संबंध आतंकवादियों से होने की पुष्टि होगी। उन्होंने याकूब की भूमिका की जांच कराए जाने की बात कही।

वहीं, विवादित बयान देने के कारण हाजी याकूब कुरैशी का रविवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जिला अंबेडकरनगर मुख्यालय पर पुतला फूंक, उन पर देशद्रोह का केस दर्ज किए जाने की मांग की।

शिवसेना जिला प्रमुख नंदकुमार तिवारी राना ने कहा कि एक तरफ जहां समूचा देश आतंकवाद से लड़ रहा है, वहां कुरैशी ने आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए आग में घी का कार्य किया है।

इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है। इस दौरान आनंद वर्मा, राजेंद्र निषाद, राधेश्याम पांडेय, गणेशदत्त दुबे व रामदुलार निषाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed