{"_id":"5dc65dcd8ebc3e5b7d5cc949","slug":"hazi-mehboob-welcomes-the-verdict-on-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Verdict: हाजी महबूब ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, कहा- शांति व सौहार्द जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya Verdict: हाजी महबूब ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, कहा- शांति व सौहार्द जरूरी
Sat, 09 Nov 2019 12:04 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
हाजी महबूब।
- फोटो : amar ujala
अयोध्या भूमि विवाद में बाबरी मामले के पक्षकार रहे हाजी महबूब ने मामले पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हम कोर्ट का फैसला स्वीकार करते हैं। देश में शांति, सौहार्द व भाईचारा बना रहे यही सबसे ज्यादा जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने दशकों तक चले अयोध्या विवाद पर आज 9 नवंबर को फैसला सुना दिया है। पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने विवादित जमीन पर रामलला के हक में निर्णय सुनाया।
विज्ञापन
शीर्ष अदालत ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को राम मंदिर बनाने के लिए तीन महीने में एक ट्रस्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने कहा कि 2.77 एकड़ जमीन केंद्र सरकार के अधीन ही रहेगी। साथ ही मुस्लिम पक्ष को नई मस्जिद बनाने के लिए अलग से पांच एकड़ जमीन देने के भी निर्देश हैं।
इसके अलावा कोर्ट ने निर्मोही अखाड़े और शिया वक्फ बोर्ड के दावों को खारिज कर दिया है। हालांकि निर्मोही अखाड़े को ट्रस्ट में जगह देने की अनुमति को स्वीकार कर लिया गया है।