{"_id":"69589132fbbdc15bed08f3d3","slug":"have-you-heard-the-boss-is-skilled-at-handling-investigations-surrounded-by-a-protective-shield-read-the-st-2026-01-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुना है क्या: जांच निपटाने में साहब निपुण, सुरक्षा कवच से घिरे; 'सर्जरी के संदेश से हड़कंप' के पढ़ें किस्से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुना है क्या: जांच निपटाने में साहब निपुण, सुरक्षा कवच से घिरे; 'सर्जरी के संदेश से हड़कंप' के पढ़ें किस्से
Sat, 03 Jan 2026 09:19 AM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Sat, 03 Jan 2026 09:19 AM IST
सार
यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासन में तमाम ऐसे किस्से हैं, जो हैं तो उनके अंदरखाने के... लेकिन, चाहे-अनचाहे बाहर आ ही जाते हैं। ऐसे किस्सों को आप अमर उजाला के "सुना है क्या" सीरीज में पढ़ सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं इस बार क्या है खास...
विज्ञापन
सुना है क्या/suna hai kya
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासनिक गलियों में आज तीन किस्से काफी चर्चा में रहे। चाहे-अनचाहे आखिर ये बाहर आ ही जाते हैं। इन्हें रोकने की हर कोशिश नाकाम होती है। आज की कड़ी में 'जांच निपटाने में साहब बड़े निपुण' की कहानी। इसके अलावा 'सुरक्षा कवच से घिरे साहब' और 'सर्जरी के संदेश से हड़कंप' के किस्से भी चर्चा में रहे। आगे पढ़ें, नई कानाफूसी...
विज्ञापन
Trending Videos
जांच निपटाने में साहब बड़े निपुण
राजधानी आजकल कब्जों को लेकर सुर्खियों में है। एक मकान पर कब्जे की शिकायत आलाकमान तक पहुंची तो आनन-फानन में आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया। दूसरा मामला इससे कम संगीन नहीं था, जहां सार्वजनिक भूमि को ही माफिया का करीबी अपनी समझ बैठा और उसकी सरेआम गुंडई ने लोगों के मन में दहशत भर दी।पुलिस के साथ उसकी दोस्ती का भेद खुला तो डैमेज कंट्रोल शुरू हो गया। हालांकि इलाके के एक निपुण अफसर जांच को दफन करने की जुगत में हैं। आरोपियों पर कितना हल्का हाथ रखना है, उन्हें बखूबी पता है। फिलहाल नोटिस भेजने का खेल जारी है। पहले मामले में आलाकमान के दखल से गिरफ्तारी हुई, दूसरे में धाराओं की कमियां गिनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन