फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hate speech of azam khan on gandhi family

'अल्लाह से डरें आजम, 'एबनॉर्मल' बयानबाजी ना करें'

Sun, 13 Apr 2014 11:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Apr 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
hate speech of azam khan on gandhi family

इंदिरा गांधी के साथ काम कर चुके कांग्रेस के बुजुर्ग नेता अमीर हैदर कहते हैं, आजम अल्लाभूली (अल्लाह को भूलने वाले) बातें कर रहे हैं।

विज्ञापन


लगता है कि उन्हें अल्लाह से कोई डर नहीं है। वह खुद को अल्लाह से ऊपर समझ रहे हैं।

आजम को समझना चाहिए कि बहुत ज्यादा बड़बोलापन अल्लाह को पसंद नहीं है, खास तौर पर बदतमीजी के जुमले। अल्लाह की लाठी में आवाज नहीं होती।

घटिया प्रचार के लिए आजम ‘एबनॉर्मल’ बयानबाजी कर रहे हैं। जिस परिवार पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा हो, उसके बारे में इस तरह का घटिया बयान, उनकी घटिया सोच साबित करता है।
विज्ञापन


अमीर हैदर का कहना है कि सपा का ग्राफ नीचे जाता देख आजम बौखला गए हैं और उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्हें इसका इलाज कराना चाहिए।

अल्लाह से खुद को ऊपर समझने लगे हैं आजम

hate speech of azam khan on gandhi family

कमोबेश सभी का कहना है कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन वोट के चक्कर में मर्यादाओं की सीमा रेखा नहीं लांघी जानी चाहिए।

वैसे भी अपने देश में मृत व्यक्ति की आलोचना न करने की परंपरा रही है। संजय व राजीव की मौत को अल्लाह की सजा बताए जाने संबंधी आजम के बयान पर कांग्रेसियों में उबाल है।

वे कह रहे हैं कि आजम का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है। दरअसल खामख्याली में यह शख्स अपने को अल्लाह से भी ऊपर समझने लगा है। आजम को भी अल्लाह से डरना चाहिए।

सपा के लोग भी आजम के इस बयान के साथ नहीं हैं। श्रम मंत्री शाहिद मंजूर ने तो यहां तक कह दिया कि नेताओं को अपनी जुबान और भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए। ऐसी कोई बात नहीं कहनी चाहिए जिससे किसी को तकलीफ पहुंचे।

मर्यादा के खिलाफ है आजम का बयान

hate speech of azam khan on gandhi family

आजम खां का बयान बेहद निंदनीय है। यह मर्यादा और शिष्टाचार के भी खिलाफ है। कोई भी सभ्य समाज इसका समर्थन नहीं कर सकता।

इंदिरा, राजीव या संजय गांधी क्या किसी सामान्य व्यक्ति, जो इस दुनिया में नहीं है, उसके खिलाफ इस तरह की भाषा और शब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।
मुख्तार अब्बास नकवी, प्रवक्ता भाजपा

सपा के कैबिनेट मंत्री आजम खां के विवादित बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि आजम ने देश के शहीदों के संबंध में गैर जिम्मेदाराना बयान देकर अपनी घटिया मानसिकता का परिचय दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने विभिन्न राजनीतिक दलों के तमाम अर्नगल बयानबाजी करने वाले नेताओं को चेतावनी दी कि वे अपने बयान सोच समझकर जारी करें। यदि नेताओं ने अब कोई गलत बयानी की तो खटिक महासभा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
चौ. लल्लूराम सोनकर, खटिक महासभा के प्रदेश महासचिव

विज्ञापन

आजम और शाह पर मुकदमे का हुआ स्वागत

hate speech of azam khan on gandhi family

रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने कहा चुनाव आयोग की ओर से अमित शाह और आजम खां के खिलाफ की गई कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा और सपा दोनों प्रदेश में साम्प्रदायिक दंगे कराना चाहते थे।

दोनों नेताओं ने जानबूझकर ऐसी बातें कही। जिससे सांप्रदायिक ध्रुवीकरण हो और दोनों दलों का फायदा हो। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी ने बलात्कर के मामले में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के बयान की कड़ी निंदा की है।

साथ ही उन्होंने भड़काऊ बयान को लेकर आजम खान और अमित शाह के खिलाफ चुनाव आयोग की कार्रवाई का स्वागत किया है।

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने जिस तरह बलात्कार के मसले पर बयान दिया है उससे पता चलता कि है कि उनके मन में महिलाओं के प्रति कितना सम्मान है।

आजम खां बरखास्त हों: भाजपा

hate speech of azam khan on gandhi family

भाजपा ने आजम खां पर बदजुबान होने का आरोप लगाते हुए उन्हें मंत्रिमंडल से बरखास्त करने की मांग की है।

पार्टी प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि सपा नेता अपनी संभावित हार से बौखला गए हैं। इसीलिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। आरोप लगाया कि सपा सरकार के ज्यादातर लोग न तो कानून में विश्वास रखते है और न ही उनका भाषा पर संयम है।

रिजवी का कहना है कि आजम की बात को ज्यादा गंभीरता से लेना ही नहीं चाहिए। जो इस दुनिया में नहीं, उस पर ‘कमेंट’ करना शिष्टाचार के खिलाफ तो है ही, हमारी परंपरा और तहजीब भी इसकी इजाजत नहीं देती।

इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी तक का मुल्क के लिए क्या योगदान रहा है, यह सभी जानते हैं।

मौत सबकी आनी है। कोई मौत से बचेगा नहीं लेकिन इस तरह के बयानों का कोई भी समर्थन नहीं कर सकता। चुनाव के लिए और भी बहुत से मुद्दे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed