फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hashim Ansari praises Narendra Modi.

बाबरी मामले के मुद्दई बोले, मोदी बेचारे क्या करें

Tue, 11 Aug 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Aug 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
Hashim Ansari praises Narendra Modi.

सुप्रीम कोर्ट से विवादित परिसर में तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं की मांग करने के मुद्दे पर बाबरी मस्जिद मामले के बुजुर्ग मुद्दई हाशिम अंसारी ने कहा कि भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी राजनीति कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्हें अयोध्या के साढ़े छह हजार मंदिरों में सुविधाओं की चिंता नहीं है। आजादी के बाद पहले कलेक्टर नैय्यर के नक्शे कदम पर अब कमिश्नर और डीएम चल रहे हैं। इन्हें मुलायम का सपोर्ट है। फिजा खराब होने से बचाना है तो इन्हें तत्काल सरकार हटाएं।
विज्ञापन


हाशिम ने एकबार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की, कहा कि मोदी मंदिर की राजनीति करने वालों की नहीं सुन रहे हैं, वे विकास करने वाले नेता हैं।

हाशिम ने कहा कि हमने ऐलान किया था कि बाबरी मस्जिद मुकदमे की पैरवी नहीं करेंगे। क्योंकि इसका फैसला जल्द नहीं हो रहा है।

कमिश्नर-डीएम को तत्काल हटाएं

Hashim Ansari praises Narendra Modi.

मोदी बेचारे क्या करें, उन्हें सरकार मिल गई मंदिर के नाम पर। हमारे यहां फैजाबाद के कमिश्नर आए है, नैय्यर आए हैं फैजाबाद में। सरकार से अपील करूंगा कि कमिश्नर-डीएम को तत्काल हटाएं।

तिरपाल फटने की जांच हो
निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत धर्मदास के प्रतिनिधि हरदयाल शास्त्री ने कहा कि तिरपाल बदलने के लिए तीन साल का समय तय है। जुलाई 2014 में तिरपाल बदली गई थी, तो फटी कैसे।

एएसआई और ऑब्जर्वर की जांच में कहा गया कि पानी टपकने से सुप्रीमकोर्ट से यथा स्थिति आदेश का उल्लंघन हो रहा है। अब उसकी मरम्मत के लिए आदेश आया है।

तिरपाल रामलला के चढ़ावे की धनराशि से बदला जाता है, दो लाख से अधिक खर्च हुआ। पूरे मामले की जांच हो, फिर रामलला का पैसा खर्च होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed