फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hashim ansari counter attacks on mohan bhagwat

दम है तो अयोध्या आकर मंदिर बनाएं भागवत: हाशिम

Thu, 03 Dec 2015 02:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 03 Dec 2015 02:03 PM IST
विज्ञापन
hashim ansari counter attacks on mohan bhagwat

संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर बाबरी मस्जिद के मुख्य पक्षकार हाशिम अंसारी ने पलटवार किया है। भागवत के अयोध्या में मंदिर बनाने के बयान पर भड़के हाशिम ने उन्हें ऐसा करने की चुनौती दी है।

विज्ञापन


अंसारी का कहना है कि छह दिसंबर को मोहन भागवत के नाम पर मातम मनाएंगे। भड़के हाशिम अंसारी ने ये कहा कि अगर दम है तो मोहन भागवत अयोध्या आएं और आकर मंदिर का निर्माण करें।
विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कोलकाता में हुए एक कार्यक्रम में राम मंदिर बनाने की बात कही थी। उन्होंने कहा, उम्मीद करता हूं कि ये लक्ष्य मेरे जीवन में ही पूरा हो जाए। मैं चाहता हूं कि मैं इसे होता देख सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ये भी कहा कि मंदिर निर्माण के लिए हर बलिदान के लिए तैयार रहना होगा। बता दें कि विश्व हिंदू के नेता अशोक सिंघल की श्रद्धांजलि सभा में भी मोहन भागवत ने अयोध्या में मंदिर निर्माण का मुद्दा उठाया था।

छह दिसंबर को शौर्य दिवस

hashim ansari counter attacks on mohan bhagwat

बता दें कि छह दिसंबर को अयोध्या में हुए बाबरी विध्वंस की 23वीं बरसी है। बीते दिनों विश्व हिंदू परिषद ने इस दिन को शौर्य दिवस के रूप में माने की बात कही थी।

खबरों के मुताबिक शौर्य दिवस के कार्यक्रम में राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने और काशी और मथुरा की मुक्ति का संकल्प लिया जाएगा।

इस कार्यक्रम को लेकर बड़ी तैयारियां की जा रही हैं और सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed