हाशिम ने कांग्रेसी पीएम पर लगाया मस्जिद ढहाने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी मस्जिद मामले में मुद्दई हाशिम अंसारी ने सोमवार को कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। कहा, कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने बाबरी मस्जिद तोड़वाई।
राव चाहते तो बाबरी मस्जिद को ढहाए जाने से रोक सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वे असली कसूरवार थे फिर भी उन्हें मुल्जिम नहीं बनाया गया।
राव ने मस्जिद दोबारा बनवाने का वादा किया था, फिर क्यों नहीं बनी?
क्या हमारे मरने के बाद होगा फैसला
सोमवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में हाशिम ने कहा, बीजेपी और कांग्रेस के लोग नेतागीरी के लिए देश के कानून को पैरों तले कुचल रहे हैं।
सभी नेता राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद के नाम पर नेतागिरी करते हैं लेकिन विवाद का फैसला क्यों नहीं कराते। क्या हमारे मरने के बाद फैसला होगा।
हाशिम ने सवाल पूछा कि मस्जिद तोड़ने वालों को क्या कोई सजा मिली।