{"_id":"668f8a9e17f19e746101e423","slug":"haryana-assembly-election-bsp-announced-alliance-with-indian-national-lokdal-in-haryana-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Assembly Election: हरियाणा में इनेलो के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी बसपा, गठबंधन का हुआ एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Assembly Election: हरियाणा में इनेलो के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी बसपा, गठबंधन का हुआ एलान
Thu, 11 Jul 2024 01:04 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 11 Jul 2024 01:04 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए इनेलो के साथ गठबंधन का एलान किया है। उन्होंने दावा किया है कि गठबंधन राज्य में सरकार बनाने में कामयाब रहेगा।
विज्ञापन
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के साथ बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने इंडियन नेशनल लोकदल के साथ गठबंधन का एलान कर दिया है। इसकी घोषणा खुद बसपा सुप्रीमो मायावती ने की।
उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी व इण्डियन नेशनल लोकदल मिलकर हरियाणा में होने वाले विधानसभा आमचुनाव में वहां की जनविरोधी पार्टियों को हराकर अपने नये गठबंधन की सरकार बनाने के संकल्प के साथ लड़ेंगे, जिसकी घोषणा मेरे पूरे आशीर्वाद के साथ आज चण्डीगढ़ में संयुक्त प्रेसवार्ता में की गयी।
ये भी पढ़ें - शाइन सिटी घोटाला: मास्टर माइंड राशिद नसीम की विदेश में जब्त होगी संपत्ति, निवेशकों के 60 हजार हड़पे थे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में बाढ़ से हालात बिगड़ने से 15 लोगों की मौत, बिजली गिरने से 44 लोगों की मौत
उन्होंने कहा कि इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला आदि तथा बीएसपी के आनन्द कुमार, नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनन्द व पार्टी के राज्य प्रभारी रणधीर बेनीवाल की बुधवार को हुई प्रेसवार्ता से पहले दोनों पार्टियों के बीच नई दिल्ली में मेरे निवास पर गठबंधन को लेकर सफल वार्ता हुई।
हरियाणा में सर्वसमाज-हितैषी जनकल्याणकारी सरकार बनाने के संकल्प के कारण इस गठबंधन में एक-दूसरे को पूरा आदर-सम्मान देकर सीटों आदि के बंटवारे में पूरी एकता व सहमति बन गई है। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह आपसी एकजुटता जन आशीर्वाद से विरोधियों को हरा कर नई सरकार बनाएगी।
बता दें कि बसपा लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में एक भी सीट नहीं जीत सकी। वहीं, यूपी विधानसभा में भी पार्टी का सिर्फ एक ही विधायक है।