फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Harvested paddy crops lying in the fields got soaked due to rain.

Lucknow News: बारिश से खेत में कटी पड़ी धान की फसल भीगी

Sat, 31 Oct 2026 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Harvested paddy crops lying in the fields got soaked due to rain.
खेत में पड़ी भीगी हुई धान की फसल।
नगराम। बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में कटी पड़ी धान की फसल के भीगने से उसके काले पड़ने और गुणवत्ता खराब होने का अंदेशा है। वहीं, खेतों में खड़ी तैयार फसल की कटाई भी प्रभावित हो रही है। हालांकि, जिन खेतों की मिट्टी में नमी कम हो गई थी, वहां बारिश से रबी फसलों की बोआई की तैयारी कर रहे किसानों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

जौखंडी निवासी किसान राकेश सिंह, अमेठियन पुरवा के अशोक सिंह, बहरौली के मोहम्मद इदरीस, करोरवा निवासी मायाराम और गढ़ा निवासी वीरेंद्र वर्मा, समेसी के बरजोर यादव, भोला कलां के गुड्डू सिंह ने बताया कि अधिकांश खेतों में धान की फसल तैयार खड़ी है। कई जगह कटाई होनी बाकी है। कुछ गांवों में खेतों में धान की कटी फसल पड़ी है। ऐसे में अधिक बारिश किसानों के लिए नुकसानदेह साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed