Lucknow News : डिप्टी पुलिस कमिश्नर बनकर महिला सिपाही से छेड़छाड़, दबोचा गया कानपुर का युवक
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, आरोपी विक्रांत सिंह मूलरूप से कानपुर के स्वरूपनगर का रहने वाला है। उन्होंने बताया की गिरफ्तारी के बाद कई लोगों ने आरोपी को छुड़ाने के लिए कॉल किया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद शांत हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विस्तार
लखनऊ में विभूतिखंड स्थित समिट बिल्डिंग में तैनात एक महिला सिपाही से मंगलवार रात डिप्टी पुलिस कमिश्नर बनकर एक युवक ने छेड़खानी की। महिला सिपाही के चिल्लाने पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने महिला सिपाही की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड डॉ. आशीष मिश्रा के मुताबिक, समिट बिल्डिंग में बनी पुलिस चौकी में एक महिला सिपाही ड्यूटी कर रही थी। इस दौरान एक कार सवार गेट के पास आया और कार को पार्क करने के लिए कहा। इस पर महिला सिपाही ने हटाने के लिए कहा। इतने में कार चालक उतरा और खुद को डिप्टी पुलिस कमिश्नर बताया। महिला सिपाही तुरंत सावधान हो गई, तो डिप्टी कमिश्नर बताने वाले ने महिला सिपाही के कंधे पर हाथ रखा दिया और छेड़खानी करने लगा। इस पर महिला सिपाही चिल्लाई, तो पास में मौजूद पुलिसकर्मी दौड़े और आरोपी को दबोच लिया।