{"_id":"6a039719c967c3a5570da1e3","slug":"harmony-on-display-at-community-feasts-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1734459-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भंडारों में दिखी समरसता, प्रसाद से की पेट पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भंडारों में दिखी समरसता, प्रसाद से की पेट पूजा
विज्ञापन
भंडारों में दिखी समरसता।
लखनऊ। राजधानी में दूसरे बड़े मंगल पर हुए भंडारों के आयोजनों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए शिप्रा पाठक ने 45 हजार हरे पत्तल और पांच हजार हनुमान चालीसा से अभिमंत्रित पौधों का निशुल्क वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। गोमती संरक्षण को लेकर अयोध्या से रामेश्वरम तक 13 हजार किलोमीटर पद यात्राएं कर चुकीं शिप्रा पाठक ने बताया कि मंगलवार सुबह से ही पंचतत्व संस्था के स्वयंसेवक वाहनों से राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचे और भंडारों में हरे पत्तलों व पौधों का वितरण किया। अभियान के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक कृष्ण गोपाल भी पहुंचे।
गौरैया संस्कृति संस्थान की ओर से हनुमान सेतु स्थित संकट मोचन मंदिर में वरिष्ठ लोकगायिका इंदिरा श्रीवास्तव के सिखाए गीतों की प्रशिक्षु महिलाओं ने प्रस्तुतियां दीं। संस्थान की अध्यक्ष ने बताया कि इस अवसर पर लोक भजनों के साथ ही श्रीराम व हनुमान जी के भजनों की प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर आशा तिवारी, सुनीता चौरसिया, रीना सिंह, कुमकुम मिश्रा, अमृता दीक्षित, अल्पना श्रीवास्तव, सुषमा सक्सेना, सुनीता निगम, अनुराधा गुप्ता, अमिता द्विवेदी, रेणुका त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
कैंट रोड पर स्थित अशोक सिंघल चौराहे के पास प्रदीप भार्गव की पुण्य स्मृति में आयोजित भंडारे में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह, अपूर्व भार्गव, सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, प्रांत प्रचारक कौशल, पर्यावरण प्रमुख गोपाल आर्य, प्रमुख प्रचारक मनोज कांत, विभाग कार्यवाह प्रशांत भाटिया, राष्ट्र धर्म निर्देशक अभिनव भार्गव और वाटर वुमन शिप्रा पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
हजरतगंज चौराहे पर स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बीबीडी ग्रुप व डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास ने मौजूद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर देवांशी दास गुप्ता, गोपाल आर्य, प्रो. राम कुमार तिवारी, विवेक उपाध्याय और हर्षिता श्रीवास्तव आदि की मौजूदगी रही।
राजाजीपुरम स्थित सेंट जोसेफ विद्यालय में सुंदरकांड के साथ भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें समूह के प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल, संस्थापक डॉ. पुष्पलता अग्रवाल, नवनियुक्त संयुक्त निदेशक सृजन अग्रवाल, निदेशक नम्रता अग्रवाल, सेवानिवृत्त स्क्वॉड्रन लीडर राखी अग्रवाल, सलोनी व नक्षत्र आदि मौजूद रहे।