फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hardoi passenger taxi running in lucknow

यूपी में 'मिनी मैजिक' का बड़ा कारनामा

Wed, 18 Dec 2013 04:36 PM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
नरेश शर्मा/लखनऊ Updated Wed, 18 Dec 2013 04:36 PM IST
विज्ञापन
hardoi passenger taxi running in lucknow

परिवहन विभाग परिवहन मंत्री के निर्देश के बाद भी डग्गामार वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है।

विज्ञापन


पुलिस संरक्षण एवं सांठगांठ के चलते गैर जनपद परमिट वाले वाहन धड़ल्ले से सवारी ढोने में जुटे हैं।

मुख्य सचिव के आदेश पर मंगलवार को चले अभियान के दौरान हरदोई परमिट धारक एक टाटा मैजिक लखनऊ में बाराबंकी की सवारी ढोते हुए धरा गया।

चेकिंग दस्ते ने इस टाटा मैजिक को चिनहट कोतवाली में सीज करा दिया है। जबकि पूरे अभियान में तीन मिनी बस सहित छह डग्गामार वाहन सीज हुए।

परिवहन निगम के चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी एवं प्रशासनिक अधिकारियों का मंगलवार को संयुक्त चेकिंग अभियान फैजाबाद रोड से चिनहट के मटियारी तक चला।

त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान तीन मिनी बस यूपी 45 टी 2048, यूपी 45 टी 3485 एवं यूपी 44 टी 4957 को लखनऊ से टांडा एवं अंबेडकरनगर की सवारियों को ढोेते हुए पकड़ा गया। इस सवारियों ने खूब हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस ने सवारियों को उतारकर इन मिनी बस को चिनहट कोतवाली में सीज करा दिया है। यह तीनों मिनी बसें अंबेडकरनगर एवं फैजाबाद के ट्रांसपोर्टरों की हैं जो सांठगांठ के चलते सवारी ढो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मटियारी चौराहे पर एक टाटा मैजिक (यूपी 30 टी 6947) को पकड़ा ,जिसकी जांच में हरदोई का परमिट पाया गया। लेकिन यह टाटा मैजिक मटियारी से बाराबंकी के बीच महीनों से सवारी ढोने का कार्य कर रही थी।


इसी प्रकार बहराइच के एक मैक्स को शादी पार्टी को ले जाते हुए पकड़ा गया, जिसके  ड्राइवर के पास परमिट नहीं था। वहीं टैंपो जो डीजल चालित होने के बाद भी सहारा स्टेट से पालीटेक्निक रूट पर चलती पाई गई। इन सभी वाहनों को भी सीज कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed