फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Handover process of 11 sectors of Jankipuram extension is hanged

जानकीपुरम विस्तार के 11 सेक्टरों के हैंडओवर की प्रक्रिया अटकी

Tue, 23 Mar 2021 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Handover process of 11 sectors of Jankipuram extension  is hanged
कॉलोनियों की हैंडओवर की प्रक्रिया अटकी। - फोटो : ??? ?????
जानकीपुरम विस्तार के 11 सेक्टरों के हैंडओवर नगर निगम को किए जाने की प्रक्रिया फिलहाल अटकी हुई है।
विज्ञापन

इसके लिए दो महीने में एलडीए और नगर निगम के अधिकारी संयुक्त निरीक्षण के लिए तारीख तक तय नहीं कर पाए हैं।
यहां नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने के लिए नगर निगम को इन कॉलोनियों को हैंडओवर किया जाना है। जबकि ये कॉलोनियां 2019 में निगम की सीमा में आ चुकी हैं।
अब सचिव पवन गंगवार ने नगर आयुक्त अजय द्विवेदी को पत्र भेजकर तारीख तय कराने के लिए कहा है। जिससे कि संयुक्त निरीक्षण कर अधूरे कामों को चिह्नित किया जा सके।
वहीं, जानकीपुरम विस्तार के अलावा जानकीपुरम योजना के सेक्टर जे को भी हैंडओवर करने की प्रक्रिया कराई जानी है। कुल 12 कॉलोनियों की प्रक्रिया एलडीए और नगर निगम को करनी है।
विज्ञापन

इसके लिए सात जनवरी 2021 को पत्र एलडीए ने नगर निगम को भेजा था। इसमें हैंडओवर से पहले जरूरी संयुक्त निरीक्षण के लिए कहा गया था। तारीख तय नहीं होेने के बाद अब फिर से 22 मार्च को पत्र सचिव ने नगर निगम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 प्रतिशत बस चुकी जानकीपुरम विस्तार योजना
सचिव का कहना है कि जानकीपुरम विस्तार में 80 प्रतिशत बसावट हो चुकी है। यहां सीवर और जल आपूर्ति की सुविधाएं पहले ही नगर निगम को हैंडओवर हो चुकी हैं। अब केवल सड़क, स्ट्रीटलाइट, नाले, पार्क आदि हैंडओवर होने बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed