फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Handover dispute resolved, now Nagar Nigam will maintain Priyadarshini Colony

Lucknow News: हैडओवर विवाद दूर, अब नगर निगम करेगा प्रियदर्शिनी काॅलोनी का रखरखाव

Sat, 29 Mar 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Handover dispute resolved, now Nagar Nigam will maintain Priyadarshini Colony
लखनऊ। सीतापुर रोड स्थित एलडीए की प्रियदर्शिनी काॅलोनी के रखरखाव का विवाद 17 साल बाद समाप्त हो गया है। काॅलोनी में नगर निगम सफाई, मार्ग प्रकाश, सड़क निर्माण और पार्काें का रखरखाव कराएगा। इसे लेकर नगर निगम और एलडीए के बीच शुक्रवार को हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी हो गई। इससे कॉलोनी की करीब 30 हजार आबादी को राहत मिलेगी। एलडीए की ओर से सड़क निर्माण और पार्कों के रखरखाव के लिए 14 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम और एलडीए बीच कॉलोनी हैंडओवर को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, क्योंकि साल 2008 में कागज पर एलडीए ने कालोनी हैंडओवर कर दी थी, मगर सुविधाएं दुरुस्त करने के लिए पैसा नहीं दिया था। ऐसे में कॉलोनी के रखरखाव का मसला विवाद में फंस गया था। ऐसे में न तो एलडीए काम करा रहा था न नगर निगम।
विज्ञापन

ऐसे में कॉलोनी की सड़कें गड्ढों में बदल गईं। पार्क बदहाल हो गए और सफाई व्यवस्था भी बदहाल हो गई। यह कॉलोनी फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड में आती है। पार्षद प्रदीप शुक्ला यहां पर सफाई व कुछ जरूरी काम कराते रहे, मगर कोई स्थायी व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। जिसको लेकर यहां के स्थानीय निवासी कालोनी हैंडओवर को लेकर लगातार मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काॅलोनी में हैं तीन सेक्टर, तीस हजार है आबादी
नगर निगम के जोनल अभियंता जोन तीन संजय पांडेय ने बताया कि काॅलोनी में तीन सेक्टर बी, सी व डी हैं। इनमें करीब 30 हजार आबादी है। एलडीए ने काॅलोनी में सड़क व पार्क मद में 14 करोड़ रुपये दिए हैं। नगर निगम के मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक मनोज प्रभात ने बताया कि मार्ग प्रकाश की स्थिति सही है। ऐसे में अभी कोई पैसा वहां से नहीं मिला है। जोनल सिनेटरी अधिकारी ने बताया कि नगर निगम को 10 हजार की आबादी पर 28 सफाई कर्मचारी लगाने पड़ते हैं। उसी आधार पर सफाई के लिए पैसा मांगा गया है। यह एलडीए देगा।

गोमतीनगर विस्तार को भी हैंडओवर करने प्रकिया शुरू, होगा सर्वे
एलडीए के मुख्य अभियंता अवनींद्र सिंह ने बताया कि गोमतीनगर विस्तार कालोनी को भी हैंडओवर कर दिया जाएगा। इसे लेकर भी बैठक में बात हुई है, जिसमें नगर निगम और एलडीए की टीम संयुक्त सर्वे करेगी, उसके बाद वह मार्ग प्रकाश, सफाई, सड़क निर्माण और पेयजल व सीवर सिस्टम का रखरखाव करने को लेकर एस्टीमेट तैयार करेंगी। एक महीने में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
प्रियदर्शिनी कॉलोनी नगर निगम को हैंडओवर कर दी गई है। अब वहां विकास कार्य नगर निगम कराएगा।
- अवनींद्र सिंह, मुख्य अभियंता, एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article