फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   handicapped dependents will also get job in upsrtc

परिवहन निगम में अब इन विशेष लोगों को भी मिलेगी नौकरी, यहां पढ़ें पूरी खबर

Mon, 16 Apr 2018 12:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 16 Apr 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
handicapped dependents will also get job in upsrtc
jobs
उप्र. राज्य सड़क परिवहन निगम में अब मृतक आश्रित कोटे में दिव्यांग भी कंडक्टर व क्लर्क बन सकेंगे। इस संबंध में परिवहन निगम नियमावली में बदलाव करने जा रहा है। नियम में बदलाव हुआ तो संभागीय परिवहन अधिकारी दिव्यांगजनों को कंडक्टर का लाइसेंस जारी कर सकेंगे।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इस संबंध में निगम के प्रबंध निदेशक को निदेशक मंडल से प्रस्ताव पारित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रबंध निदेशक पी. गुरु प्रसाद ने रविवार को बताया कि मृतक आश्रित कोटे में कंडक्टर एवं ड्राइवर पद पर नियुक्ति का प्रावधान है, लेकिन दिव्यांगजनों को मौका नहीं मिलता है।
विज्ञापन


जानकारी में आया है कि मृतक आश्रित कोटे से कंडक्टर पद के लिए कई ऐसे दिव्यांगजन भी आवेदन करते हैं जिनके अंग बहुत कम प्रभावित होते हैं फिर भी उन्हें नौकरी नहीं दी जाता। ऐसे दिव्यांग आश्रितों को कंडक्टर पद पर नियुक्ति करने के लिए निदेशक मंडल की बैठक में प्रस्ताव पेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम पढ़े- लिखों के लिए भी है नौकरी

handicapped dependents will also get job in upsrtc
डेमो
इसमेें नियुक्ति के मानक को शिथिल किया जाएगा। प्रस्ताव को निदेशक मंडल की मंजूरी मिली तो मृतक आश्रित कोटे में दिव्यांगजनों के नियमित कंडक्टर व क्लर्क के पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि अगर कोई आश्रित कम पढ़ा-लिखा है तो उसे चतुर्थ श्रेणी के पद पर समायोजित किया जाएगा। परिवहन मंत्री के निर्देश के बाद कार्मिक इकाई को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed