{"_id":"5bab8b73867a557f015d2b39","slug":"hamnafas-song-of-anupama-raag","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाल मचाने को तैयार लखनऊ की अनुपमा का नया गाना, मीका व राहत फतेह के साथ मचा चुकी हैं धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाल मचाने को तैयार लखनऊ की अनुपमा का नया गाना, मीका व राहत फतेह के साथ मचा चुकी हैं धूम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 26 Sep 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
हमनफस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीका सिंह के साथ लाल दुपट्टा और राहत फतेह अली खान के साथ सांवरे और बंजारे.. गाकर धूम मचा चुकी लखनऊ शहर की सिंगर कंपोजर अनुपमा राग का एक और गाना धमाल मचाने को तैयार है।
विज्ञापन
उनका सिंगल ‘हमनफस’ शकील बदायूंनी की गजल मेरे हमनफस मेरे हमनवा.. की एक नये अंदाज में पेशकश हे। गाने, संगत के अलावा इसमें लखनऊ को खूबसूरती से फिल्माया भी गया है। मुंबई के सिद्धार्थ मिश्रा ने खूबसूरती से उतारा है।
विज्ञापन
एल्बम में लखनऊ के ही आकर्ष अलग को अनुपमा के अपोजिट इंट्रोड्यूस किया है। आकर्ष कई टीवी सीरियल में दिख चुके हैं। गाने की प्रोग्रामिंग, मिक्सिंग, मास्टटिंग आगस्टिन साफरी आशु ने की है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि अनुपमा राग इसके पहले लखनऊ महोत्सव और इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग के लिए भी थीम सांग गा चुकी हैं। उनके गानों पर मल्लिका शेरावत और माधुरी दीक्षित परफॉर्म कर चुकी हैं। फिल्म 'बिन बुलाए बाराती' का मल्लिका शेरावत पर फिल्माया गया सांग 'शालू के ठुमके की दुनिया दीवानी...' काफी लोकप्रिय हुआ था।
अनुपमा के पति अनुराग भदौरिया इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग के चेयरमैन थे। जिनके कहने पर ही अनुपमा ने लीग के लिए थीम सांग कंपोज किया था। उन्हें यूपी सरकार की तरफ से यशभारती से भी सम्मानित किया जा चुका है।
अनुपमा के पिता आरपी सरोज रिटायर्ड आईपीएस अफसर है जबकि मां सुशीला सरोज सांसद रह चुकी हैं।