{"_id":"6abada16462c2a463407bfb5","slug":"halwais-body-found-in-ditch-bike-lying-nearby-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1942412-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खंती में मिला हलवाई का शव, पास पड़ी थी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खंती में मिला हलवाई का शव, पास पड़ी थी बाइक
Tue, 29 Sep 2026 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
माल। माल-जेहटा मार्ग पर पतौना मोड़ के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे खंती में ठाकुरगंज के बरी कला निवासी हलवाई विशाल यादव (30) का शव मिला। पास ही उनकी बाइक पड़ी थी।
इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक, विशाल रविवार शाम बाइक से हरदोई के हड़हा गांव अपने दोस्त संदीप को छोड़ने गए थे। वहां से रात करीब 8:45 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। आशंका है कि पतौना मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे में विशाल की मौत हो गई। सोमवार सुबह शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। विशाल के परिवार में पत्नी राधा, बेटा शुभ और बेटी कृतिका हैं।