{"_id":"686d1b7cdb0a176d970a4c59","slug":"hajj-yatra-2026-announced-you-can-apply-online-till-july-31-know-important-things-including-passport-validi-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रा 2026 की घोषणा: 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, पासपोर्ट वैधता सहित जानें जरूरी बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रा 2026 की घोषणा: 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, पासपोर्ट वैधता सहित जानें जरूरी बातें
Tue, 08 Jul 2025 06:52 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 08 Jul 2025 06:52 PM IST
सार
Hajj pilgrimage 2026: हज यात्रा 2026 की घोषणा हो गई है। इस यात्रा के लिए 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इसके लिए गाइड लाइन जारी कर दी हैं।
विज्ञापन
हज यात्रा 2026 की तैयारी शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हज करने की ख्वाहिश रखने वाले आजमीन 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2026 घोषणा कर दी है। हज यात्रा के लिए घर बैठे अपने मोबाइल से हज सुविधा एप के साथ ही हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि हज यात्रा के लिए वही आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट मौजूद है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों के आवेदक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक हज के लिए आवेदन करने से पहले हज कमेटी की वेबसाइट पर उपलब्ध हज गाइडलाइन को जरूर पढ़ लें। उन्होंने बताया कि फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है।
विज्ञापन
आवेदन करने वाले आवेदकों के पासपोर्ट की वैद्यता 31 दिसंबर 2026 तक होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए हस्तलिखित पासपोर्ट मान्य नही होगा। पासपोर्ट आवेदन की अंतिम तिथि तक या उससे पहले का जारी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिलों में स्थापित हज सुविधा केंद्र, साइबर कैफे, एंड्रायड व आईफोन के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया की घोषणा होने के साथ ही सरोजनीनगर हज हाउस स्थित राज्य हज कमेटी कार्यालय में ई सुविधा केंद्र शुरू कर दिया गया है। इस पर तैनात कर्मचारियों से मोबाइल नंबर-7905953578 और 7310103534 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन