फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hajj pilgrimage 2025: First flight on 29 April, facility to get Saudi Riyal will be available at Haj House its

हज यात्रा 2025: 29 अप्रैल को पहली उड़ान, हज हाउस में ही मिलेगी सऊदी रियाल प्राप्त करने की सुविधा

Sat, 26 Apr 2025 10:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 26 Apr 2025 10:50 PM IST
सार

Hajj pilgrimage 2025: हज यात्री 29 अप्रैल से देश से रवाना होने शुरू हो जाएंगे।  268 हज यात्रियों की पहली उड़ान 29 अप्रैल को तड़के सुबह 2:25 बजे लखनऊ से उड़ेगी। 

विज्ञापन
Hajj pilgrimage 2025: First flight on 29 April, facility to get Saudi Riyal will be available at Haj House its
हज यात्रा के नियमों में बदलाव किया गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हज के दौरान खर्च के लिए आजमीन अब हज हाउस में ही सऊदी रियाल ले सकेंगे। इसके लिए हज कमेटी ने प्रशासनिक भवन में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का काउंटर लगवाया है। 268 हज यात्रियों की पहली उड़ान 29 अप्रैल को तड़के सुबह 2:25 बजे राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से रवाना होगी। पहली उड़ान के यात्री शनिवार से पहुंचना शुरू हो गए।

विज्ञापन


राज्य हज कमेटियों के जरिये हज पर जाने वाले यात्रियों को सऊदी अरब में खर्च के लिए 2100 रियाल उड़ान से पहले लेने होते हैं। राज्य हज कमेटी ने हज यात्रियों की सुविधा के लिए सरोजनीनगर स्थित मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस के प्रशासनिक भवन में इसके लिए एसबीआई का काउंटर लगवाया है। 
विज्ञापन


हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि बैंक के काउंटर से सऊदी रियाल प्राप्त करने के लिए हज यात्रियों के पासपोर्ट, आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटो प्रति और हज कमेटी की वेबसाइट से वर्तमान स्टेटस का प्रिंटआउट साथ लाना होगा। हज यात्री 2100 सऊदी रियाल लेने के लिए 50 हजार रुपये तक सीधे कैश जमा कर सकते हैं। इससे अधिक की विदेशी मुद्रा लेने के लिए एसबीआई में खाता होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यूपी: हज यात्रा में बड़ा बदलाव, 12 से कम उम्र के बच्चे नहीं जा सकेंगे; सऊदी अरब सरकार ने जारी नहीं किया वीजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed