{"_id":"629c9550fc0c4571b76631d7","slug":"haj-yatra-will-start-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haj Yatra: 6 जून से शुरू होगी हज यात्रा, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haj Yatra: 6 जून से शुरू होगी हज यात्रा, तैयारियां पूरी
Sun, 05 Jun 2022 05:06 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 05 Jun 2022 05:06 PM IST
सार
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने हज यात्रा को लेकर व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
पशुधन, अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि लखनऊ से जाने वाले हज यात्रियों के लिए सभी जरूरी इंतजाम मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर में कर दिए गए हैं। हज यात्रा 6 जून से 15 जून तक जारी रहेगी। एक उड़ान में 377 यात्री लखनऊ से मदीना के लिए प्रस्थान करेंगे। इस वर्ष हज यात्रियों को सऊदी एयरलाइंस से भेजने की व्यवस्था है। कुल 7528 यात्री हज पर जाएंगे।
विज्ञापन
धर्मपाल सिंह ने कहा कि लखनऊ एयरपोर्ट से मध्यांचल व पूर्वांचल के करीब 4523 और दिल्ली से 3005 यात्री प्रस्थान करेंगे। पश्चिमी यूपी के यात्रियों को दिल्ली से भेजा जाएगा। हज मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि हज हाउस में हज यात्रियों का पूरा ध्यान रखने और उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
हज हाउस में यात्रियों को ठहराने के लिए कारपेट, गद्दे आदि की व्यवस्था हो चुकी है। कमरों को वातानुकूलित कराया गया है। कैंटीन की व्यवस्था भी है। यात्रियों के लिए परिसर में 12 बेड का अस्पताल स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
हज यात्रियों को अपनी निर्धारित उड़ान तिथि से 60 घंटे पूर्व उड़ान स्थल हज हाउस, सरोजनीनगर रिपोर्ट करना होगा। यात्रियों को मेनेनजाइटिस व सीजनल इंफ्लूइजा के टीकाकरण की भी व्यवस्था जिलास्तर पर मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से कराई गई है।