फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Haj pilgrims' luggage stolen, commotion at airport

Lucknow News: हज यात्रियों का सामान चोरी, एयरपोर्ट पर हंगामा

Wed, 03 Jun 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Haj pilgrims' luggage stolen, commotion at airport
लखनऊ एयरपोर्ट पर हंगमा करते हज यात्री। 
सरोजनीनगर। जेद्दा से लौटे हज यात्रियों के दूसरे जत्थे ने मंगलवार दोपहर लखनऊ हवाई अड्डे पर हंगामा किया। उन्होंने फ्लाइनेस विमानन कंपनी के कर्मचारियों पर लॉक तोड़कर लगेज से महंगा सामान निकालने का आरोप लगाया। इस दौरान यात्रियों की विमानन कंपनी के कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन



जेद्दा से फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 9062) के जरिये 423 हज यात्री दोपहर करीब 1:30 बजे लखनऊ पहुंचे। हवाई अड्डे पर सामान लेने के दाैरान कुछ यात्रियों को पता चला कि उनके लगेज लखनऊ पहुंचे ही नहीं। वहीं, कुछ यात्रियों के लगेज के चेन व ताले टूटे थे और कीमती सामान गायब थे। इत्र, कलाई घड़ी, नकाब, बुर्के, जानमाज और बच्चों के खिलौने गायब होने की शिकायतें मिलीं। एक यात्री ने उनके दोनों लगेज गायब होने का आरोप लगाया। भड़के यात्रियों ने विमानन कंपनी के काउंटर पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन




विमानन कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों के सामान में मानक से अधिक सामान था। इस कारण कुछ सामान जेद्दा में ही रोक लिया गया था। अधिकारियों ने यात्रियों को दूसरे विमान से जल्द सामान पहुंचाने का आश्वासन दिया। हालांकि, नाराज यात्री चोरी के आरोप पर अड़े रहे। उनकी विमानन कंपनी कर्मचारियों से काफी देर तक झड़प होती रही। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed