फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Haj pilgrims from UP left to wander in Saudi Arabia

Haj Yatra : सऊदी अरब में भटकने को छोड़ दिए गए यूपी के हज यात्री, अब बस एक-दूसरे का आसरा

Wed, 24 May 2023 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा मोहम्मद इरफान, लखनऊ
मोहम्मद इरफान, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 May 2023 05:26 AM IST
सार

पिछले तीन में 3,738 हज यात्री मदीना मुनव्वरा पहुंच चुके हैं लेकिन उनकी मदद के लिए अब तक कोई खादिमुल हुज्जाज (हज सेवक) मदीना मुनव्वरा नहीं भेजा गया है। प्रदेश के 25,444 यात्रियों की मदद के लिए कुल 60 हज सेवकों का चयन किया गया है।

विज्ञापन
Haj pilgrims from UP left to wander in Saudi Arabia
demo pic...

विस्तार

प्रदेश से हज पर जाने वाले लोगों को सऊदी अरब में हज के दौरान आने वाली समस्याओं को खुद ही दूर करने के लिए एक-दूसरे का सहारा बनना होगा। पिछले तीन में 3,738 हज यात्री मदीना मुनव्वरा पहुंच चुके हैं लेकिन उनकी मदद के लिए अब तक कोई खादिमुल हुज्जाज (हज सेवक) मदीना मुनव्वरा नहीं भेजा गया है। प्रदेश के 25,444 यात्रियों की मदद के लिए कुल 60 हज सेवकों का चयन किया गया है।

विज्ञापन


हज कमेटी ऑफ इंडिया हज के लिए सऊदी अरब जाने वाले लोगों की मदद करने के लिए पुरुष व महिला कर्मचारियों को हज सेवक बनाकर उनके साथ ही रवाना करती है। हज सेवकों पर होने वाले कुल खर्च का 50 फीसदी हज कमेटी ऑफ इंडिया और 50 फीसदी राज्य हज कमेटियां वहन करती हैं। हज सेवकों पर हज यात्रियों को ठहराने से लेकर उन्हें हज के अरकान पूरा कराने तक की जिम्मेदारी होती है। 
विज्ञापन


हज सेवकों को हज यात्रियों के साथ एक ही उड़ान से भेजा जाता है, जिससे हज यात्रियों को उन्हें पहचानने में दिक्कत न हो। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता की वजह से हज सेवकों के चयन के लिए लॉटरी नहीं डाली जा पा रही थी। हालांकि हज कमेटी ने राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमति लेकर लॉटरी के जरिये 59 पुरुष और एक महिला हज सेवक का चयन किया है। इस बार एकमात्र चयनित महिला हज सेवक पर 222 महिला हज यात्रियों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हज सेवक पर 300 हज यात्रियों की जिम्मेदारी
एक हज सेवक पर 200 हज यात्रियों की खिदमत की जिम्मेदारी होती थी। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रियों को सहूलियत देेने के लिए बीते साल एक हज सेवक पर सिर्फ 150 हज यात्रियों की जिम्मेदारी तय की थी। पर, हज की नई पॉलिसी बनने के बाद इस साल एक हज सेवक पर 300 हज यात्रियों की जिम्मेदारी तय की गई है।

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज सेवकों के उड़ान से संबंधित औपचारिकताएं अभी तक पूरी करके नहीं दी है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद हज सेवकों को भेजा जाएगा। 
-एसपी तिवारी, सचिव, राज्य हज कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed